फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

भेड़ डकैतीकांड में चार बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े, सात बाइक व असलहे बरामद

Fri, 23 Jul 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
bahraich
हुजूरपुर (बहराइच)। मालिक को बंधक बनाकर भेड़ों की डकैती करने वाले गिरोह का एसओजी व पुलिस की संयुक्त टीम ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से सात बाइक, पिकअप व असलहे बरामद हुए हैं। पकड़े गए चारों आरोपी अंतरजनपदीय गिरोह बनाकर काम करते थे। इनके खिलाफ पहले से भी जिले के विभिन्न थानों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

हुजूरपुर थाना क्षेत्र के निबुईकला गांव निवासी रामपाल पुत्र महादेव को बंधक बनाकर बीते 10 जून की रात में अज्ञात डकैत 81 भेड़ लूट ले गए थे। एसपी सुजाता सिंह ने एसओजी व पुलिस की संयुक्त टीम का गठन कर खुलासा करने का निर्देश दिया था। एसपी के निर्देश पर एसओजी टीम के प्रभारी मुकेश सिंह व हुजूरपुर थानाध्यक्ष निखिल श्रीवास्तव ने मुखबिर को लगाया। मुखबिर से सूचना मिली कि भेड़ डकैती कांड के बदमाश नटबीर बाबा ग्राम बसंतपुर के पास खड़े है। सभी किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों के पास से चोरी की सात बाइक, एक पिकअप, दो तमंचे, तीन जिंदा कारतूस व 26 सौ रुपये नगद बरामद हुए।
विज्ञापन

एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि पूछताछ में चारों बदमाशों की पहचान श्रावस्ती जिले में इकौना थाना क्षेत्र के दिनामगढ़ निवासी रामनरेश सोनकर, बदलू वर्मा, दादे उर्फ भगवान व गोंडा जिले में खरगूपुर थाना क्षेत्र के लाल नगर निवासी उमेश कुमार पांडेय के रूप में हुई है। पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में सर्विलांस सेल से एसआई चंद्र मोहन सिंह, स्वाट से सुनील कुमार यादव, रवि प्रताप यादव, विजय कुमार पटेल, नितिन अवस्थी व थाने की पुलिस शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए बदमाशों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि 81 भेड़ें बंधक बनाकर लूटी थीं। जिनमें 50 भेड़ों को सुनसान स्थान पर छोड़ दिया गया था, जबकि 31 भेड़ को नेपाल ले जाने में सफलता मिल गई थी। 31 भेड़ों को नेपाल में बेचकर वहीं कुछ दिन ठिकाना बना लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed