फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

पारिवारिक विवाद में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, भाई घायल

Fri, 23 Jul 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
bahraich
नानपारा (बहराइच)। बंजरिया गांव में बृहस्पतिवार की रात पारिवारिक विवाद से तंग आकर पति ने पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आए छोटे भाई को भी हमला कर घायल कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर महिला को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एएसपी ग्रामीण व सीओ ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। मृतक महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। जिला अस्पताल में आरोपी पति व छोटे भाई का इलाज चल रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं।
विज्ञापन

नानपारा कोतवाली क्षेत्र के बंजरिया गांव निवासी राजेश पुत्र उधम सिंह के घर में पारिवारिक विवाद काफी दिनों से चल रहा था। बताया जाता है कि राजेश कोई काम नहीं करता है। जिसके चलते रीता देवी (32) से आए दिन विवाद हुआ करता था। रीता हमेशा अपने दो बेटे सात वर्षीय कृष्णा व तीन वर्षीय मयंक के भविष्य की चिंता को लेकर कमाने की बात कहती थी। इसी बात को लेकर गुरुवार की रात दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद के बाद पति राजेश बाहर चला गया। आरोप है कि शुक्रवार की भोर लगभग तीन बजे राजेश घर आया और सो रही पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर उसको मौत के घाट उतार दिया। चीख-पुकार सुनकर बचाने दौड़े छोटे भाई बृजराज पर भी हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर नानपारा कोतवाल संजय सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी आलाधिकरियों को दी। जानकारी मिलते ही एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार व नानपारा सीओ जंग बहादुर यादव मौके पर पहुंचे। कोतवाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल आरोपी पति व छोटे भाई को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पति द्वारा पत्नी की हत्या की जानकारी होते ही पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। चर्चा है कि महिला का घर के ही एक सदस्य से अवैध संबंध होने के शक में पति ने गुस्सा होकर पत्नी की हत्या कर दी है। वहीं दूसरी ओर लोग परिजनों के भी घटना की सत्यता छिपाने की बात को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है। विवाद के दौरान उसको भी चोटें लगी हैं। मृतक महिला के पिता कामता सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इलाज के बाद आरोपी पति को जेल भेजा जाएगा।
- अशोक कुमार, एएसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed