{"_id":"60f703f98ebc3e734c01eedb","slug":"bahraich-bahraich-news-lko587829567","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरीद आज, दुआ के लिए उठेंगे हजारों हाथ, गुलजार रहा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरीद आज, दुआ के लिए उठेंगे हजारों हाथ, गुलजार रहा बाजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। जिले में बकरीद का त्योहार बुधवार को मनाया जाएगा। देश की सलामती व कोरोना समाप्ति के लिए हजारों हाथ दुआ मांगने के लिए उठेंगे। त्योहार मनाने के लिए बाजारों में भीड़ उमड़ी रही। मंगलवार को दुकानें गुलजार रहीं। देर रात तक खरीददारी होती रही। त्योहार को सकुशल निपटाने के लिए पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी। इसके लिए पुलिस ने शहर के मुख्य मार्गों पर फ्लैग मार्च कर लोगों को सुरक्षा का एहसास भी कराया। वहीं धर्मगुरुओं ने सभी से कोरोना प्रोटोकॉल के नियमों का पालन कर त्योहार मनाने की अपील की।
बकरीद का त्योहार बुधवार को जिले में परंपरागत तरीके से मनाया जाएगा। त्योहार मनाने के लिए लोगों ने मंगलवार देर रात तक बाजारों में जमकर खरीददारी की। शहर के डिगिहा तिराहा, छावनी बजार, अस्पताल चौराहा, घंटाघर से लेकर पीपल चौराहों तक की दुकानें देर रात तक गुलजार रही। लोग अपनी पसंद के कपड़े व अन्य सामान खरीदते नजर आए। शहर के साथ ही ग्रामीण अंचलों में भी तैयारियां तेज नजर आईं। बाजारों में सबसे ज्यादा ट्रेंड कुर्ता-पायजामा व ड्राई फूट का रहा। कुर्बानी के लिए मंगलवार को दिनभर बकरे की खरीददारी होती रही। इस बार सबसे ज्यादा महंगे बकरे की कीमत 25 से 55 हजार रूपये तक रही। गली से लेकर चौक-चौराहों तक कुर्बानी के लिए लोग बकरे खरीदते नजर आए। जिला व पुलिस प्रशासन ने खुले में कुर्बानी न करने की अपील की है।
सिया जामा मस्जिद के इमाम सैयद मोहम्मद मेंहदी ने कोविड़-19 को मद्देनजर रखते हुए सरकार के गाइड लाइन का पालन करते हुए इदुल अजहर की नमाज 50 लोगों में सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए पढ़ाने का ऐलान किया। मौलाना काजी जुबेर ने अपील करते हुए कहा कि बकरीद का त्योहार भाईचारगी के साथ मनाएं और प्रयास करें कि त्योहार पर दूसरों के चेहरे की मुस्कान बनें। यदि आपको लगता है कि कोई अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहा है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। मौलाना सिराज अहमद मदनी ने कहा कि प्रशासनिक गाइड लाइन के मुताबिक त्योहार मनाया जाए। कोई ऐसा काम न करें कि हमारे कारण किसी को तकलीफ हो।
विज्ञापन
जिले में बकरीद पर्व को अमन व शांति से मनाने के लिए सभी से अपील की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात रहेगी। अराजकता फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। खुले में कुर्बानी न करने की अपील की गई है। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम ने फ्लैग मार्च कर लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाया गया।
- सुजाता सिंह, एसपी बहराइच
जिला मजिस्ट्रेट डॉ. दिनेश चंद्र ने निर्देश दिया है कि नगर मजिस्ट्रेट व उप जिला मजिस्ट्रेट व पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर से समन्वय बनाए रखते हुए 21 जुलाई को ईदगाह, सलारगंज व ईदगाह दरगाह शरीफ सहित पूरे नगर क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर शांति व्यवस्था के लिए सतर्क दृष्टि रखेंगे। नगरीय क्षेत्र के सेक्टर मजिस्ट्रेटों की यह जिम्मेदारी होगी कि वे नगर क्षेत्र में स्थित जामा मस्जिद, नानपारा मस्जिद, चौकी चौक मस्जिद, छावनी चौराहा मस्जिद, शीशे वाली मस्जिद, बंबइया मस्जिद, छोटी तकिया मस्जिद व बड़ी तकिया मस्जिद, मस्जिद चौहट्टा खत्रीपुरा, मोती मस्जिद, मुनसरी मस्जिद, शखैय्यापुरा तथा शीशे वाली मस्जिद मंसूरगंज आदि स्थलों पर भ्रमणशील रहकर शांति व्यवस्था बनाए रखेंगे।