{"_id":"60ddf78c8ebc3ed78150cd1f","slug":"bahraich-bahraich-news-lko5850358120","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी से भागे चोरी के दो आरोपी, तलाश में छह टीमें जुटीं, पांच पुलिसकर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कचहरी से भागे चोरी के दो आरोपी, तलाश में छह टीमें जुटीं, पांच पुलिसकर्मी निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। चोरी की योजना बनाते समय पकड़े गए चार आरोपियों को गुरुवार को रिमांड के लिए न्यायालय में लाया गया था। दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस अभिरक्षा से आरोपियों के फरार होने की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। फरार आरोपियों की तलाश में एसओजी समेत छह टीमें लगाई गई हैं। मामले में दरोगा सहित पांच पुलिसकर्मी निलंबित किए गए हैं।
नानपारा कोतवाल संजय सिंह के निर्देश पर एसआई मंतराम व एसआई रवि कुमार यादव दलबल के साथ गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान इटहा पुल पर चार लोग बैठकर चोरी की योजना बना रहे थे। योजना बनाते समय टीम ने घेराबंदी कर चारों को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली में हरदी थाना क्षेत्र के महराजगंज गांव निवासी आरोपी मुन्ना उर्फ शरीफ, राजा, अनवार व मोहम्मद कमर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने के लिए न्यायालय लाया गया। इनकी सुरक्षा में एक एसआई व चार सिपाही लगे हुए थे।
कचहरी परिसर से मुन्ना व राजा पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। दो आरोपियों के फरार होने पर सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों समेत जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में एसओजी समेत छह टीमें आरोपियों की तलाश में लगाई गई। नगर कोतवाल मधुपनाथ मिश्रा व देहात कोतवाल प्रेमपाल सिंह की अगुवाई में चेकिंग अभियान लगाया गया। रोडवेज बस अड्डा, झिंगहाघाट, तिकोनीबाग, दोनक्का चौराहा समेत अन्य चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाकर छापेमारी की गई।
विज्ञापन
जिले में कोई भी बड़ी घटना होने के बाद घटना को छुपाने के लिए कोतवाल से लेकर अधिकारी तक फोन उठाना बंद कर देते हैं। कचहरी परिसर से पुलिस अभिरक्षा में फरार दो आरोपी के बारे में जानकारी लेने के लिए नानपारा कोतवाल, सीओ नानपारा, सीओ सिटी, एएसपी नगर व एसपी के सीयूजी नंबर पर कॉल किया गया, लेकिन कोई फोन नहीं उठा।
कचहरी से दो आरोपी के भागने का मामला संज्ञान में आया है। फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें लगाई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
सुजाता सिंह, एसपी