{"_id":"60da0ad98ebc3edbd008ceae","slug":"bahraich-bahraich-news-lko5845684105","type":"story","status":"publish","title_hn":"102 व 108 एंबुलेंस कर्मचारियों का हुआ सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
102 व 108 एंबुलेंस कर्मचारियों का हुआ सम्मान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। मेडिकल कालेज में सोमवार को 108 व 102 एंबुलेंस पर कार्य करने वाले कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही सभी को संक्रमितों का बेहतर इलाज करने और उन्हें समय से अस्पताल पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया। सम्मान पाकर एंबुलेंस कर्मी काफी खुश दिखे।
जिले में 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारियों का सोमवार को सम्मान हुआ। एडिशनल सीएमओ डॉ. राजेश कुमार गौतम, आपरेशन हेड विकास मणि त्रिपाठी, रीजनल मैनेजर संजय विश्वकर्मा ने कोरोना कॉल में काम करने वाले कोरोना योद्धाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। एडिशनल सीएमओ ने कोरोना योद्धा सम्मान पत्र से सम्मानित करते हुए कहा कि कर्मियों की मदद से गंभीर संक्रमितों को आसानी से जिला मुख्यालय स्थित अस्पताल पहुंचाया। जिससे उनका इलाज हो सका।
अधिकतर लोगों को बेहतर इलाज मिलने से जान बच सकी। रीजनल मैनेजर संजय विश्वकर्मा ने कहा कि सभी कर्मचारियों ने मिलकर काम किया है। जिससे आज उन्हें कोरोना योद्धा का सम्मान पत्र मिला है। किसी का जीवन बचाना सबसे बड़ा सम्मान है। कोरोना योद्धा सम्मान पत्र पाकर कर्मचारियों में खुशी का माहौल रहा। प्रोग्राम मैनेजर विनोद शुक्ला ने सभी का हौसला बढ़ाया। इस दौरान निसार अहमद, महामंत्री नसीम, राजन शुक्ला, कबीरशरण, मनोहर शुक्ला, पंकज चौधरी, जनार्दन यादव, गुलशन पांडेय, जीवनलाल यादव, रघुनाथ मौजूद रहे।