फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

आधुनिक सुविधाओं से लैस महिला बैरक का आईजी ने किया उद्घाटन

Mon, 28 Jun 2021 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। पुलिस लाइन परिसर में आधुनिक सुविधाओं से लैस महिला बैरक का आईजी ने सोमवार को फीता काटकर उद्घाटन किया। बैरक का निरीक्षण कर आईजी ने आधुनिक सुविधा देकर एसपी की सराहना की। आईजी ने प्रशिक्षण के लिए बाहर से आई महिला सिपाहियों से संवाद कर उनका हौसला बढ़ाया। परिसर में ही आईजी व एसपी ने पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन

जिले में 145 महिला सिपाही प्रशिक्षण के लिए अन्य जनपदों से आई है। उनको रहने व प्रशिक्षण में कोई समस्या न हो, इसके लिए एसपी सुजाता सिंह ने पुलिस लाइन परिसर में महिला बैरक का निर्माण कराया। सोमवार को देवी पाटन मंडल के आईजी डॉ. राकेश सिंह ने फीता काटकर बैरक का उद्घाटन किया। बैरक में प्रवेश करते ही आधुनिक सुविधाओं से लैस बैरक को देखकर आईजी के चेहरे पर मुस्कान आ गई। आईजी ने एसपी के इस कार्य की सराहना की। आईजी ने प्रशिक्षणरत महिला आरक्षियों को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्ण मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करें। उसके बाद अपनी कर्तव्य का निर्वहन कर अपनी एक अलग पहचान अवश्य बनाएं। जिससे विभाग व परिवार में आपके कार्यों की सराहना की जाए। आईजी ने कहा कि आज के प्रवेश में महिलाएं हर जगह आगे है।
विज्ञापन

आपको अपने कामों से विभाग व अपना नाम रोशन करना है। आईजी ने महिला आरक्षियों का हौसला बढ़ाया तो हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। आईजी ने कई आरक्षियों से संवाद भी किया और उनकी समस्याओं का समाधान भी किया। इस मौके पर एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार, नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह, सीओ पुलिस लाइन केपी सिंह, सीओ सिटी विनय द्विवेदी, लखनऊ से आई सीओ समीक्षा पांडेय, प्रतिसार निरीक्षक संतोष कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed