{"_id":"60da0a208ebc3ebc323e443a","slug":"bahraich-bahraich-news-lko5845673137","type":"story","status":"publish","title_hn":"फल, सब्जी व अनाज के दाम छू रहे आसमान, आम आदमी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फल, सब्जी व अनाज के दाम छू रहे आसमान, आम आदमी परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। लॉकडाउन खत्म होने के बाद महंगाई ने एक बार फिर से उछाल मारी है जिसका असर आम जनता पर पड़ रहा है। सामान्य अनाज से लेकर फास्ट फूड तक के दाम बढ़े हैं। सबसे ज्यादा महंगाई सरसों के तेल, सेब व टमाटर पर दिख रही है जिसकी जरूरत हर घर में है। लगातार बढ़ती महंगाई से जनता की कमर टूट गई है। महंगाई से लोगों में त्राहि-त्राहि मची हुई है। लोगों ने सरकार से बढ़ रहे महंगाई को काबू करने की मांग की है।
बढ़ती महंगाई ने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है। महंगाई की मार किचन से लेकर बाथरूम तक पड़ी है। घर के डाइनिंग टेबल से लेकर रेस्टोरेंट की टेबल तक हर थाली में महंगाई के कारण कटौती हुई है। आटा, चावल, दालें, तेल, दूध, सब्जी, फल समेत अन्य सभी चीजों के दामों में बढ़ोत्तरी हुई है। 60 रुपये प्रतिकिलो मिलने वाला सेब अब 250 से अधिक में बिक रहा है। वहीं खाद्य तेल और अरहर की दाल ने भी उछाल मारी है। गृहणी वंदना श्रीवास्तव कहती है कि महंगाई के कारण घर चलाना मुश्किल हो रहा है। परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं।
सरकार को महंगाई पर अंकुश लगाना चाहिए। गृहणी पूनम कहती है कि खाने-पीने के सामान के दाम काफी बढ़ गए हैं। जेब पर काफी लोड पड़ रहा है। महंगाई के कारण परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं। दुकानदार आशीष जायसवाल कहते है कि तेल व चावल समेत कुछ चीजों के दामों में बढोत्तरी हुई है। बाकी चीजों के थोक दामों में कोई बड़ा अंतर नहीं आया है।