फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

माहौल बिगड़ने से पहले ही एसपी ने संभाला, 10 थानों की फोर्स तैनात

Wed, 23 Jun 2021 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। नानपारा कोतवाली क्षेत्र में दो वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी से हर कोई आक्रोशित था। आसपास के गांव के लोग घटना सुनते ही पीड़िता के घर की ओर भागे जा रहे थे। एक पल ऐसा लगा कि गांव में आने वाली भीड़ को रोका नहीं गया तो माहौल बिगड़ सकता है। निरीक्षण के दौरान एसपी ने स्थितियों को समझा और सुरक्षा के मद्देनजर दोपहर तक पांच थाने व दोपहर के बाद 10 थानों की फोर्स को तैनात कर दिया। पीड़िता के घर को चारों ओर से सुरक्षा के घेरे में रखा गया। आने वाले रिश्तेदारों पर भी पुलिस की पैनी नजर बनी रही। एसपी खुद घटना का पल-पल अपडेट लेती रही और देर शाम तक चार बार दौरा भी कर चुकी थीं। एसपी ने कमान संभालकर माहौल को शांत बनाए रखा।
विज्ञापन

नानपारा कोतवाली क्षेत्र में मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की घटना के बाद एसपी सुजाता सिंह मंगलवार की सुबह दलबल के साथ पहुंच गई। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों के आंखों में घटना को लेकर काफी आक्रोश दिखा। एसपी ने मौके की स्थिति को भांपते हुए तत्काल पांच थानों की फोर्स मंगवाकर तैनात कर दिया और स्वयं पल-पल के अपडेट से रूबरू होती रही। घटना स्थल से पांच किमी चारों तरफ पुलिस का पहरा लगा दिया गया और जिम्मेदारी एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार को संभालने का निर्देश दिया। मंगलवार दोपहर खुफिया तंत्र से इनपुट मिला कि ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। घटना ऐसी थी कि हर कोई सुनकर हैरान था। एसपी ने ग्रामीणों की भावना को समझते हुए सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि किसी भी ग्रामीण से कोई बहस नहीं करेगा। आक्रोशित लोगों को समझा कर मौके की स्थिति को सामान्य करना है। एसपी देर शाम तक चार बार नानपारा का दौरा कर खुद कमान संभाले रही। पीड़िता के गांव में नानपारा, नवाबगंज, रूपईडीहा, मोतीपुर, मुर्तिहा, सुजौली, खैरीघाट, बौंडी, हरदी व रिसिया थाने की फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन

पीड़िता की अस्पताल में मौत की सूचना के बाद घर को छावनी में तब्दील कर दिया गया। घर के चारों ओर पुलिस के जवान मौजूद रहे। आने-जाने वाले लोगों को पुलिस की पैनी नजर बनी। बाहरी लोगों को बिना पूछताछ के गांव में प्रवेश नहीं दिया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मासूम बच्ची की मौत के बाद गांव में सुरक्षा के मद्देनजर फोर्स तैनात किया गया था। हर स्थिति के बारें में लगातार अपडेट ले रही थी। स्थिति सामान्य बनी रही, इसके लिए गांव में लगातार पुलिस गश्त कर लोगों को समझाती रही। स्थिति पूरी तरह सामान्य रही।
सुजाता सिंह, एसपी बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed