{"_id":"60ce3ee08ebc3e341779caaf","slug":"bahraich-bahraich-news-lko583250469","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच की बिटिया मनस्वी अमेरिका में सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच की बिटिया मनस्वी अमेरिका में सम्मानित
विज्ञापन
बहराइच। जिले की नन्ही बिटिया मनस्वी ने अमेरिका मेें जिले का नाम रोशन किया है। बिटिया को अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन ने कोर्स ऑफ स्टडीज की पढ़ाई मेें शानदार प्रदर्शन पर सम्मानित किया है। राष्ट्रपति ने बिटिया मनस्वी को लीडर ऑफ द फ्यूचर का खिताब देते हुए अवार्ड फॉर एजूकेशनल एक्सीलेंस से सम्मानित किया है।
12 वर्षीय मनस्वी की मां अमिता सिंह किसान पीजी कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव मेजर डॉ. एसपी सिंह व कॉलेज मेें ही समाजशास्त्र विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर मालती सिंह की बेटी हैं। अमिता न्यूयार्क के बार्कलेज बैंक में वाइस प्रेसीडेंट व पिता अप्रतिम राजेंद्र बैंक मेें ही प्रेसीडेंट हैं। अप्रतिम राजेंद्र किसान पीजी कॉलेज के पूर्व चीफ प्रॉक्टर राजेंद्र सिंह राठौर व प्रचीन इतिहास विभाग की सेवानिवृत्त विभागाध्यक्ष डॉ. सुधा सिंह के पुत्र हैं। मनस्वी न्यूयार्क के रिकलहिल एलिमेंट्री स्कूल से कक्षा पांच की छात्रा हैं। मनस्वी को कोर्स ऑफ स्टडीज की पढ़ाई में शानदार शैक्षणिक रिकॉर्ड के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडन ने लीडर ऑफ द फ्यूचर के खिताब से नवाजते हुए अवार्ड फॉर एजूकेशनल एक्सीलेंस से राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया है। नातिन को अमेरिका के राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित होने पर डॉ. एसपी सिंह ने खुशी जताई है। कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी अशोक श्रीवास्तव, प्राचार्य डॉ. विनय सक्सेना, डॉ. सत्यभूषण सिंह, डॉ. शिवम श्रीवास्तव आदि ने भी जिले की बिटिया मनस्वी को अमेरिका के राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।