{"_id":"60ca559f8ebc3e2d964bbca0","slug":"bahraich-bahraich-news-lko582783210","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे से आ रही थी दुर्गंध, दरवाजा तोड़ा तो मिला सड़ा हुआ शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरे से आ रही थी दुर्गंध, दरवाजा तोड़ा तो मिला सड़ा हुआ शव
विज्ञापन
बहराइच। शहर के बड़ीहाट मोहल्ले के एक कमरे से मंगलवार देर रात अचानक तेज दुर्गंध आने लगी। मोहल्लेवासी एकत्रित होकर पास गए तो दरवाजा अंदर
से बंद मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि बेड पर युवक का शव पड़ा है। शव काफी सड़ा ह़ुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के बड़ीहाट मोहल्ला निवासी 26 वर्षीय अब्दुल सलीम पुत्र मोहम्मद अली अपने परिवार से अलग रहते थे। अब्दुल अपने पिता के ही दूसरे मकान में लगभग दो सौ मीटर दूरी पर रहते थे। दो माह से पत्नी तबस्सुम भी मायके में रह रही थी। बताया जाता है कि युवक पिछले कई दिनों से घर से बाहर नहीं निकला था। मंगलवार की देर
शाम अचानक कमरे से दुर्गंध आनी शुरू हो गई। जब दुर्गंध बर्दाश्त के बाहर हुई तो मोहल्लेवासी कमरे के पास गए तो देखा कि कमरा अंदर से बंद था। मोहल्लवासियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर नगर कोतवाल निखिल श्रीवास्तव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़ा तो देखा कि शव बेड पर पड़ा हुआ था। नगर कोतवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में यह सामने आया है कि युवक ने अकेले रहने के कारण तनाव में आकर आत्महत्या कर ली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।