{"_id":"60ca543b8ebc3e169771a764","slug":"bahraich-bahraich-news-lko5827824184","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बरसात से बिजली गुल, 40 हजार की आबादी की बढ़ीं मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बरसात से बिजली गुल, 40 हजार की आबादी की बढ़ीं मुश्किलें
विज्ञापन
बहराइच। तराई में हुई भारी बरसात से बिजली आपूर्ति पूरी तरह से चरमरा गई है। शहर के मोहल्ला रायपुर राजा व नौव्वागढ़ी में करीब 22 घंटे से बिजली गुल है। यहां की चालीस हजार की आबादी गर्मी के कारण परेशान है। बिजली कर्मी फाल्ट तलाशने में जुटे हुए हैं। मगर अभी तक खराबी नहीं मिल सकी है। अधिकारी देर रात तक मरम्मत के बाद आपूर्ति शुरु होने की बात कह रहे हैं।
तराई में तीन दिनों तक हुई भारी बरसात से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। भारी बरसात के कारण कई इलाकों में बिजली की आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई थी। कुछ जगहों पर खराबी को दूर कर लिया गया। मगर शहर के कई इलाके में अभी तक समस्या बनी हुई है। शहर के मोहल्ला नौव्वागढ़ी और रायपुर राजा में मंगलवार को खराबी आ गई थी। जिसके बाद आपूर्ति ठप हो गई। देर शाम आई खराबी के कारण लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को सुबह से ही पॉवर कार्पोरेशन के कर्मचारी फाल्ट को तलाशने में जुट गए। मगर भूमिगत केबिल होने के कारण देर शाम तक खराबी को तलाशा नहीं जा सका। बिजली विभाग के कर्मचारी भी परेशान हाल दिखे। दोनों मोहल्लों की करीब 40 हजार की आबादी को बिजली आपूर्ति के लिए तरसना पड़ रहा है।
शहर के सिविल लाइंस उपकेंद्र से रायपुर राजा मोहल्ले की विद्युत आपूर्ति होती है। यहां कुछ खराबी आ गई है। कर्मचारी ठीक करने में लगे हुए हैं। संभावना है कि देर रात तक आपूर्ति शुरु हो जाएगी।
विज्ञापन
अजय कुशवाहा, एसडीओ विद्युत, बहराइच