फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

हाईवे का पुल धंसा, मिट्टी बही, निर्माण पर उठे सवाल

Mon, 31 May 2021 03:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 03:00 AM IST
विज्ञापन
bahraich
रिसियामोड़ (बहराइच)। बहराइच-लखीमपुर हाईवे के रिसिया रोड पर स्थित पुल तेज बरसात के कारण धंस गया। पुल के साइड की मिट्टी भी बह गई। करीब 15 लाख रुपये की लागत से बने पुल के लोहे के गाटर भी बाहर आ गए जिससे हाईवे पर हादसे की आशंका बनी है। वहीं निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

तराई में तीन दिनों से लगातार भारी बरसात हो रही थी। ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक बरसात होने से काफी नुकसान हुआ है। सड़कों पर जलभराव के हालात पैदा हो गए थे। मगर करीब एक साल पहले बहराइच-लखीमपुर राजमार्ग पर रिसिया के निकट एक पुल का निर्माण कराया गया था। करीब पंद्रह लाख रुपए की लागत से निर्मित पुल पहली बरसात में ही जर्जर हो गया। तीन दिनों से हो रही बरसात के चलते पुल में लगे लोहे के गाटर बाहर आ गए हैं। वहीं पुल के किनारे पर बनाई गई रेलिंग व उसके निकट की मिट्टी भी बह गई है। मिट्टी बहने से पुल के और अधिक धंसने की संभावना हो गई है। वहीं मार्ग पर गुजरने वालों के बीच भी हादसे की आशंका बनी हुई है। हालांकि प्रशासन की ओर से पुल की मरम्मत को लेकर अभी कोई प्रयास नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन

रिसिया मार्ग पर स्थित पुल पर मिट्टी बहने व पुल में खराबी आने की जानकारी मिली है। जल्द ही मरम्मत कराकर इसे ठीक कराया जाएगा। निर्माण संस्था को इसकी सूचना दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आरआर राम, एक्सईएन, पीडब्लूडी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed