फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

मांगलिक कार्यक्रम में बार-बालाओं ने लगाए ठुमके, गाने को लेकर कहासुनी

Sun, 30 May 2021 12:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। छोटका चंदेला गांव में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में बार-बालाओं ने जमकर ठुमके लगाए। बार-बालाओं को मनपसंद गाने पर नचाने के लिए लोगों में कहासुनी भी हो गई। हालात यह हो गए कि डांस बंद न कराया जाता तो मारपीट होने लगती। डांस के दौरान जमकर सोशल डिस्टेसिंग की धज्जियां उड़ाई गईं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नानपारा कोतवाली क्षेत्र के छोटका चंदेला गांव निवासी राम खेलावन के घर में मुंडन कार्यक्रम आयोजित था। लोगों के मनोरंजन के लिए बार-बालाओं को डांस करने के लिए बुलाया गया था। लोग खाने का लुत्फ उठाने के साथ बार-बालाओं के डांस का भी आनंद ले रहे थे। डांस देखने के दौरान लोग कोरोना प्रोटोकाल की जमकर धज्जियां उड़ाते रहे। लोग बिना मास्क के ही डांस देखते रहे। इसी दौरान बार-बालाओं को अपने मनपसंद गाने पर नचाने के लिए लोगों में कहासुनी शुरू हो गई। आलम यह हो गया कि आयोजक को आकर डीजे बंद कराना पड़ा, नहीं तो स्थिति मारपीट में बदल जाती। किसी तरह माहौल शांत हुआ। इसी दौरान किसी ने बार-बालाओं के डांस का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। नानपारा कोतवाल हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed