{"_id":"60b13a738ebc3e38390a4cc1","slug":"bahraich-bahraich-news-lko5799984187","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत बरदहाकलां की प्रधान स्वप्निल से रूबरू हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत बरदहाकलां की प्रधान स्वप्निल से रूबरू हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
बहराइच। ग्राम प्रधानों से संवाद कार्यक्रम के अन्तर्गत शुक्रवार को जिले के शिवपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत बरदहा कला से नवनिर्वाचित प्रधान स्वप्निल से मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से बात की। सीएम के साथ राज्यपाल ने भी ग्राम प्रधान से संवाद किया। सीएम ने गांव को स्मार्ट ग्राम बनाए जाने के साथ अधिक से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर देने का आह्वान किया।
राज्यपाल उत्तर प्रदेश आनंदीबेन पटेल तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को बधाई देते हुए आह्वान किया कि गांवों को स्मार्ट ग्राम बनाएं तथा गांव में ही रोजगार के अधिक से अधिक अवसर पैदा किए जाएं। राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों में गठित महिला स्वयं सहायता समूहों को और अधिक सक्रिय कर रोजगार से जोड़ा जाए। प्रदेश में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा अच्छा कार्य किया जा रहा है। गांव में बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा व स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं के विकास में सहयोग करते हुए ग्राम सचिवालय को मिनी सचिवालय के रूप में विकसित कर सशक्त और प्रभावी बनाया जाए जिससे लोगों को एक ही स्थान पर आसानी के साथ विभिन्न प्रकार की सेवाएं प्राप्त हो सकें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि निगरानी समितियों की सक्रियता से कोविड-19 संक्रमण में तेजी से रिकवरी हो रही है। उन्होंने ग्राम प्रधानों का आह्वान किया कि गांव की साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल, फॉगिंग, सैनिटाइजेशन पर विशेष ध्यान दें जिससे जलजनित तथा विषाणु जनित बीमारी का प्रकोप भी कम किया जा सके। राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने ग्राम प्रधानों का आह्वान किया कि गांव के सभी पात्र लोगों को बिना किसी भेदभाव के सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से आच्छादित करने में सहयोग प्रदान करें। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला सूचना विज्ञान केन्द्र के वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी शंभु कुमार, जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्र, परियोजना निदेशक अनिल कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी उमाकांत पाण्डेय, ग्राम पंचायत बरदहाकलां की ग्राम प्रधान स्वप्निल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।