फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

59 मिले कोरोना पॉजिटिव, शहर में घटी संक्रमितों की संख्या

Wed, 26 May 2021 12:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को कोरोना रिपोर्ट जारी की गई। जिसमें 59 लोग पॉजिटिव आए। इनमें शहर क्षेत्र के सिर्फ चार संक्रमित शामिल हैं। 47 लोगों ने कोरोना संक्रमण को मात दी। कुल एक्टिव केस 789 हो गई है। जबकि स्वास्थ्य टीम द्वारा 2949 लोगों की कोरोना जांच की गई।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या धीरे-धीरे कम हो रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को कोरोना रिपोर्ट जारी की गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि 59 लोग कोरोना पॉजिटिव आए। इनमें शहर क्षेत्र के सिर्फ चार संक्रमित शामिल हैं। सीएमओ के मुताबिक शहर क्षेत्र में संक्रमितों की संख्या में काफी कमी आई है। इसके अलावा बलहा व कैसरगंज विकास खंड में सर्वाधिक आठ-आठ संक्रमित, चित्तौरा विकास खंड में सात, हुजूरपुर में तीन, जरवल चार, महसी पांच, मिहींपुरवा छह, रिसिया में चार, नवाबगंज, पयागपुर, फखरपुर, शिवपुर व विशेश्वरगंज में दो-दो, पॉजिटिव आए हैं। सभी को होम आईसोलेट करा दिया गया है। सीएमओ ने बताया कि मंगलवार को 46 लोगों का होम आईसोलेशन पूरा हुआ है। जबकि एलटू अस्पताल से एक संक्रमित को छुट्टी दी गई है। इस समय जिले में एक्टिव केस की संख्या 789 है। जबकि कुल संक्रमितों की संख्या 11183 पहुंच गई है। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य टीम की ओर से जिले भर में 2949 लोगों की कोरोना जांच की गई। जिनकी रिपोर्ट दो दिन बाद आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed