फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

शादी में जा रहे दो बाइक सवारों की हादसे में मौत

Wed, 26 May 2021 12:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच/फखरपुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बरात जा रहे दो बाइक सवारों को डीसीएम व ट्रक ने टक्कर मारी दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

बलरामपुर जिले के उतरौला थाना क्षेत्र के टेपरा राम गांव निवासी 30 वर्षीय विजय कुमार पुत्र सालिक राम अपनी बाइक से बरात में शामिल होने आ रहे थे। वह बहराइच-बलरामपुर मार्ग पर सुआपारा के पास पहुंचे थे तभी डीसीएम ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर युवक की मौत हो गई। देहात कोतवाल प्रेमपाल सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, हरदी थाना क्षेत्र के चांदपारा गांव निवासी 30 वर्षीय सर्वेश कुमार पुत्र गोली अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए बहराइच की ओर आ रहे थे। रास्ते में फखरपुर थाना क्षेत्र के खलीफापुर गांव के पास लखनऊ-बहराइच हाईवे पर ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed