फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

दूसरे दिन भी व्यापारियों पर पुलिस का निकला गुस्सा, 16 पर मुकदमा

Wed, 26 May 2021 12:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने के नाम पर पुलिस व्यापारियों पर गुस्सा निकाल रही है। दूसरे दिन भी नगर कोतवाली की पुलिस ने 16 लोगों पर लॉकडाउन का पालन न करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस कीकार्रवाई से लॉकडाउन में दो जून की रोटी को मोहताज निचले तबके व पटरी दुकानदारों में दहशत है। कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने के लिए एसपी सुजाता सिंह ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया है। कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने के दौरान घंटाघर चौकी इंचार्ज महेंद्र कुमार पर द्वेष भावना से काम करने का आरोप लगाकर बजाजा लाइन के व्यापारियों ने घेराव कर विरोध-प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने चौकी इंचार्ज पर तरह-तरह के आरोप लगाए थे। मामला संज्ञान में आने पर एसपी ने जांच शुरू कराई जिससे नाराज होकर चौकी इंचार्ज ने व्यापारियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। इसी दौरान एक वीडियो भी वायरल हआ जिसमें वह बेगुनाह की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। वहीं, नगर कोतवाल निखिल श्रीवास्तव दलबल के साथ मंगलवार को दूसरे दिन भी गुस्सा निकालते नजर आए। 16 व्यापारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दुकान न खोलने की चेतावनी दी। नगर कोतवाल ने बताया कि जो भी नियम के खिलाफ जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed