फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

अश्लील वीडियो डिलीट कराने के लिए दोस्त को अगवा कर की पिटाई, मुकदमा दर्ज

Tue, 25 May 2021 12:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। मोबाइल में अश्लील वीडियो चले जाने के बाद उसको डिलीट कराने के लिए दो दोस्त आपस में भिड़ गए। एक दोस्त अपने तीन अन्य साथियों के साथ पहुंचकर दूसरे दोस्त को अगवा कर ले गया और उसकी पिटाई कर दी। दोस्त के मोबाइल से वीडियो डिलीट कर फरार हो गए। पुलिस ने पिटाई में घायल युवक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के अमीनपुर नगरौर निवासी अब्दुल्ला झाड़फूक का काम करते हैं। इनकी गांव में ही एक दुकान भी है। वह गोंडा जिले के कौड़िया थाना क्षेत्र में झाड़फूंक का काम करते है। इनके दोस्त दरगाह थाना क्षेत्र केे गगनचक गांव निवासी हलीम भी शहर में झाड़फूंक का काम करते हैं। दोनों एक-दूसरे के अच्छे दोस्त है। आरोप है कि हलीम के मोबाइल से अब्दुल्ला के मोबाइल पर अश्लील वीडियो चला गया। जिसको डिलीट करने के लिए हलीम ने अब्दुल्ला से कहा, लेकिन अब्दुला ने वीडियो डिलीट नहीं किया। आरोप है कि रविवार शाम को हलीम अपने तीन अन्य साथियों के कार से आया और अब्दुला को अगवा कर झिंगहाघाट के पास ले जाकर वीडियो डिलीट करने को कहा जिसका विरोध अब्दुल्ला ने कर दिया।
विज्ञापन

इस पर हलीम अपने साथियों के साथ मिलकर अब्दुल्ला की पिटाई कर दी और मोबाइल छीनकर वीडियो डिलीट कर दिया। आरोप है कि अब्दुल्ला के मोबाइल से हलीम कुछ अश्लील वीडियो लेकर वायरल करने की धमकी दे रहा है। देहात कोतवाल प्रेमपाल सिंह ने बताया कि दोनों के बीच अश्लील वीडियो डिलीट करने को लेकर विवाद हुआ था। घायल अब्दुल्ला की तहरीर पर हलीम समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वशीरगंज निवासी मुबारक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed