बहराइच। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को रिपोर्ट जारी की गई। जिसमें 59 लोग कोरोना संक्रमित आए। सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। वहीं 134 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हुए। जिन्हें घर भेज दिया गया है। कुल एक्टिव केस की संख्या 791 पहुंच गई है। स्वास्थ्य टीम ने 3231 लोगों की कोरोना जांच की। उधर, कोरोना की चपेट में आए मटेरा विधायक यासर शाह स्वस्थ होकर घर लौट आए।
जिले में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना रिपोर्ट जारी की गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि कुल 59 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इनमें शहर क्षेत्र के 15 संक्रमित शामिल हैं। जबकि चित्तौरा विकास खंड में तीन, फखरपुर, महसी, हुजूरपुर, रिसिया व जरवल में चार-चार संक्रमित मिले हैं। वहीं कैसरगंज विकास खंड में सात, मिहींपुरवा में छह, नवाबगंज में पांच, पयागपुर एक, रिसिया चार, शिवपुर में एक, तेजवापुर एक संक्रमित आया है। सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। सीएमओ ने बताया कि सोमवार को 106 संक्रमितों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ। जबकि एलटू अस्पताल में भर्ती 28 लोग संक्रमण से सही हुए। जिस पर सभी को घर भेज दिया गया है। कुल एक्टिव केस की संख्या 791 पहुंच गई है। जबकि कुल संक्रमितों की संख्या 11138 पहुंच गई है। सीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य टीम द्वारा जिले भर में 3231 लोगों की कोरोना जांच की गई।