{"_id":"608c44898ebc3ebd082c3ad9","slug":"bahraich-bahraich-news-lko576366072","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात प्रधान पदों के लिए जमा हुए 72 नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात प्रधान पदों के लिए जमा हुए 72 नामांकन
विज्ञापन
बहराइच। जिले के सात ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के प्रत्याशियों के निधन के बाद शुक्रवार को नामांकन हुआ। सात पदों के लिए 72 नामांकन जमा हुए।
विकास खंड विशेश्वरगंज के ग्राम पुरैना के प्रत्याशी विपिन मिश्रा व बसनेरा की वसुधा तिवारी का निधन मतदान से पहले हो गया। वहीं विकास खंड मिहींपुरवा के ग्राम मोतीपुर के प्रत्याशी मोहम्मद उमर व पुरैना रघुनाथ के कोदई, विकास खंड शिवपुर के ग्राम बरदहाकला की रेशमा और कैसरगंज के ग्राम परसेंडी की फातिमा के निधन के बाद इन सभी जगहों पर चुनाव को स्थगित कर दिया गया था।
उधर विकास खंड चित्तौरा के ग्राम पंचायत बरई बिलासा के प्रत्याशी रामप्रसाद का निधन भी बुधवार को हो गया था। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि स्थगित स्थानों पर शुक्रवार को नामांकन हुआ। नामांकन पत्रों की जांच में सभी वैध पाए गए। एक मई को नाम वापसी व चुनाव चिन्ह का आवंटन होगा। जबकि 9 मई को मतदान कराया जाएगा। ब्लाक मुख्यालयों पर मतगणना 11 मई को होगी।