फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

खेत में गेहूं काट रहे किसानों के मकान में लगी आग

Wed, 14 Apr 2021 11:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। झुंडी चौकसाहार गांव निवासी किसान बुधवार को खेत में गेहूं की फसल की कटाई कर रहे थे। इसी दौरान गांव निवासी एक किसान के खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने सात ग्रामीणों के मकानों को आगोश में ले लिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। अग्निकांड में चार लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। सूचना के बाद भी पुलिस और राजस्वकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन

खैरीघाट थाना अंतर्गत झुंडी चौकसाहार गांव निवासी किसान बुधवार को खेत में लगी गेहूं की फसल काट रहे थे। दोपहर चार बजे के आसपास गांव निवासी किसान शंभू पुत्र सालिकराम के फूस के मकान में आग लग गई। शोर सुनकर ग्रामीण दौड़े। सभी ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन चल रही तेज हवा ने पड़ोसी गंगाराम, जिलेराम, जगतराम, राजपथ, अखिलेश और ननकऊ के मकान को आगोश में ले लिया। देखते ही देखते ही सभी किसानों के मकान जलकर राख हो गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। सूचना तहसील मुख्यालय के साथ पुलिस को दी गई, लेकिन सूचना के बाद भी राजस्व व पुलिस कर्मी गांव नहीं पहुंचे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, अग्निकांड में चार लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। सभी पीड़ित परिवारीजन खुले आसमान तले रहने को विवश हैं। इस मामले में एडीएम जयचंद्र पांडेय से बात की गई तो उन्होंने बताया कि राजस्व कर्मियों को गांव भेजकर रिपोर्ट तलब की जा रही है। पीड़ितों के खाते में आर्थिक सहायता राशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed