फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

बहराइच शहर में लग गया नाइट कर्फ्यू, कड़ाई शुरू

Wed, 14 Apr 2021 11:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच जिलाधिकारी ने जिले में बुधवार से नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है। प्रशासन ने पांच सौ से अधिक कोरोना संक्रमित होने के कारण रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाए जाने का आदेश जारी किया है। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर किसी के भी रात के समय घर से निकलने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है।
विज्ञापन

कोरोना का संक्रमण जिले में तेजी से बढ़ता जा रहा था। मंगलवार को जिले में एक साथ 117 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। वहीं दो लोगों की मौत भी हो गई। जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 500 के पार चली गई। कोरोना की बढ़ती भयावहता को देखते हुए जिलाधिकारी शंभु कुमार ने नाइट कोरोना कर्फ्यू लगाने का आदेश जारी कर दिया है। डीएम ने बताया कि संक्रमण के बढ़ने की दशा में नाइट कर्फ्यू लगाया जाना जरुरी हो गया था।
विज्ञापन

नाइट कर्फ्यू के दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर किसी भी तरह की छूट प्रदान नहीं की जाएगी। चिकित्सा, सुरक्षा आदि सेवाओं को ही छूट मिलेगी। रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक किसी के भी बाहर निकलने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है। नगर मजिस्ट्रेट अनिल कुमार सिंह ने बताया कि नाइट कर्फ्यू के दौरान बिना आवश्यकता के कोई भी बाहर नहीं निकल सकेगा। यह आदेश 14 अप्रैल से 30 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरगाह प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष शमशाद अहमद ने बताया कि कोरोना महामारी से बचने के लिए सरकार ने गाइड लाइन जारी कर दी है। बहराइच में पांच सौ से अधिक व्यक्ति इसकी चपेट में आ चुके हैं। जिला प्रशासन ने नाइट कर्फ्यू की घोषणा भी कर दी है। ऐसे में 15 अप्रैल को दरगाह शरीफ पर होने वाले नौचंदी में कोई भी शामिल न होने आए। अपने घर पर रहकर ही महामारी को देश से मिटाने की दुआ की जाए।

नगर मजिस्ट्रेट अनिल सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन व बस अड्डे जाने वाले लोगों को वैध टिकट दिखाए जाने पर छूट रहेगी। आवश्यक वस्तुओं के परिवहन के लिए किसी तरह के पास की आवश्यकता नहीं होगी। गर्भवती महिलाओं व मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed