फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich and balrampur team won the opening match

ओपनिंग मैच में बहराइच व बलरामपुर का दबदबा

Wed, 18 Nov 2015 10:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 18 Nov 2015 10:01 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। जिले के समाजसेवी स्व. सरदार अमरजीत सिंह अहलूवालिया की स्मृति में बुधवार को शहर स्थित स्टेडियम में प्रथम स्टेट हॉकी चैंपियनशिप का शानदार तरीके से आगाज हुआ।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि करोड़ीमल कॉलेज दिल्ली के प्राचार्य डॉ. भीमसेन सिंह व विशिष्ट अतिथि नगर पालिका चेयरमैन हाजी रेहान खां रहे। उद्घाटन मैच में बहराइच अकादमी ने बरेली यंगस्टर को पांच-एक से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन


वहीं दूसरे मुकाबले में बलरामपुर ने बनारस हॉस्टल को दो-एक से हराया। दर्शकों से स्टेडियम खचाखच भरा रहा।

शहर स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में स्व. सरदार अमरजीत सिंह अहलूवालिया स्मारक प्रथम स्टेट हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन बुधवार को हुआ।

चैंपियनशिप का उद्घाटन मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलन व स्व. सरदार अमरजीत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

इसके बाद अमरजीत सिंह हॉकी अकादमी बहराइच व यंगस्टर हॉकी क्लब बरेली के मध्य पहला मुकाबला हुआ। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका मनोबल बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मैच में अकादमी बहराइच ने बरेली को पांच-एक से हराया। बहराइच के कमल यादव, सनी सोनकर, शिवानंद ने एक-एक व अंगद ने दो गोल किया। बरेली की ओर से शुभम ने एक गोल किया।

दूसरा मुकाबला बलरामपुर व बनारस हॉस्टल के मध्य खेला गया। बलरामपुर ने दो गोल कर जीत हासिल की जबकि बनारस अंतिम समय तक सिर्फ एक गोल कर पाया। कमेंट्री सरदार सरजीत सिंह ने की।


आफिशियल कार्य उपक्रीड़ा अधिकारी  कमाल अहमद, तदर्थ प्रशिक्षक विवेक सिंह, उपाध्यक्ष हॉकी संघ हकीक अहमद व मोहित ने किया।

इस अवसर पर प्रतियोगिता के मुख्य संरक्षक सुरेंद्रजीत सिंह, हॉकी सचिव महफूज रियाज, जमील उल्ला खां, जे न्यूटन, अकील उल्ला खां, अब्दुल हकीक, इकरामुद्दीन व अब्दुल रहीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed