{"_id":"635760fd7a8e2f125b7bb732","slug":"bahraich-accident-magic-and-bolero-clash-two-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich Accident : मैजिक और बोलेरो की जोरदार टक्कर, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich Accident : मैजिक और बोलेरो की जोरदार टक्कर, दो की मौत
Tue, 25 Oct 2022 09:37 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बहराइच
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 25 Oct 2022 09:37 AM IST
सार
मृतक महेश के भाई रमेश ने बताया की वह कुछ देर में घर आने की बात कहकर गए थे। रामगांव पुलिस से उनके मौत की सूचना मिलने पर पूरा परिवार स्तब्ध है। वही रामगांव थानाध्यक्ष ने बताया की वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नानपारा - बहराइच मार्ग पर रविवार की रात एक मैजिक और बोलरो में आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी की मैजिक वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक घायल ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
कैसरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चुलमभा के मजरा बेचई पुरवा निवासी महेश(35) व बेहड़ निवासी शीतला प्रसाद(55) के साथ मैजिक वाहन से नानपारा गए थे। रविवार की रात नानपारा से वापस लौटते समय सोहरवा के पास उनके मैजिक वाहन में सामने से आ रही बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमे मैजिक चला रहे महेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल शीतला प्रसाद को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
इस दर्दनाक घटना से घर में कोहराम मच गया। मृतक महेश के भाई रमेश ने बताया की वह कुछ देर में घर आने की बात कहकर गए थे। रामगांव पुलिस से उनके मौत की सूचना मिलने पर पूरा परिवार स्तब्ध है। वही रामगांव थानाध्यक्ष ने बताया की वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन