{"_id":"67022bf7581a84a63b088a7e","slug":"bahraich-a-giant-crocodile-entered-the-house-late-at-night-created-a-stir-came-out-after-hours-of-rescue-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच: देर रात घर के अंदर पहुंचा विशालकाय मगरमच्छ, मचा हड़कंप, घंटों रेस्क्यू के बाद बाहर निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच: देर रात घर के अंदर पहुंचा विशालकाय मगरमच्छ, मचा हड़कंप, घंटों रेस्क्यू के बाद बाहर निकला
Sun, 06 Oct 2024 04:58 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, बहराइच
अमर उजाला संवाद, बहराइच
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 06 Oct 2024 04:58 PM IST
सार
Crocodile entered the house: बहराइच जिले में भेड़िए के आतंक के बीच एक मगरमच्छ घर के अंदर घुस गया। घंटों चले रेस्क्यू के बाद उसे बाहर निकाला जा सका है।
विज्ञापन
गांव में निकला मगरमच्छ।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
जिले की तहसील मिहीपुरवा अंतर्गत कतर्नियाघाट के सुजौली रेंज के ग्राम पंचायत सुजौली के त्रिलोकीगोढ़ी गांव में देर रात राजेंद्र यादव के घर में अचानक मगरमच्छ घुस गया। मगरमच्छ देख कर हड़कंप मच गया। आसपास सो रहे लोग मगरमच्छ के हमले से बाल-बाल बच गए। शोर और चीख-पुकार मचने पर देखते ही देखते पूरा गांव एकत्रित हो गया।
विज्ञापन
मगरमच्छ निकलने की सूचना तत्काल ग्राम प्रधान सुजौली राजेश गुप्ता,वनकर्मियों और थाना सुजौली प्रभारी हरीश सिंह को दी गई। मौके पर सुजौली प्रधान राजेश गुप्ता,उप निरीक्षक रविशंकर ,हेड कांस्टेबल अफजल, वन दरोगा राघवेंद्र सिंह ,मुंशी मोहम्मद उमर ,वाचर हीरालाल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू करवाने की कोशिश की गई। देर रात से शुरू हुआ यह रेस्क्यू सुबह तक चलता रहा। इस दौरान कड़ी मशक्कत करने के पश्चात मगरमच्छ को रेस्क्यू किया जा सका। रेस्क्यू के पश्चात गांव के ही ट्रैक्टर ट्राली से मगरमच्छ को रेंज कार्यालय ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन