{"_id":"7e3ddf2caa05056507050aec0e2ba2d9","slug":"baghel-lake-will-be-improved-beautifully-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब बघेल में हालैंड के झूले का भी ले सकेंगे आनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब बघेल में हालैंड के झूले का भी ले सकेंगे आनंद
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Wed, 02 Sep 2015 10:16 PM IST
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। तालाब बघेल को पर्यटन हब बनाने के लिए पर्यटन बोर्ड ने कार्ययोजना तैयार की है। पर्यटन बोर्ड के सदस्य ने यहां पर पर्यटन को विकसित करने के लिए 11.38 करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार कर मुख्यमंत्री को सौंपी है।
पयागपुर स्थित कचहरी कोठी में उत्तर प्रदेश पर्यटन बोर्ड के सदस्य सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने बुधवार को प्रेस वार्ता की। उन्होंने पयागपुर को तहसील बनाये जाने पर बधाई दी।
सर्वेंद्र विक्रम ने बताया कि पयागपुर के विकास में दो मुद्दे और सौंपे गए थे, जिसमें तालाब बघैल झील का सौंदर्यीकरण, जर्जर मार्गों के निर्माण व उनके पक्के किए जाने के बारे में मुख्यमंत्री ने शीघ्र ही कार्य शुरू कराए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
सर्वेंद्र ने बताया कि 11 करोड़ 38 लाख रुपये में वर्ष 2015-16 में तालाब बघैल के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव सौंपा गया है। इसके लिए शीघ्र ही धन आवंटित कराया जाएगा और 2016-17 और 2017-18 में भी तालाब बघैल के सौंदर्यीकरण की रूपरेखा तैयार कर ली गई है।
उन्होंने कहा कि तालाब बघैल को बहराइच जिले में पर्यटन की दृष्टिकोण से पर्यटक हब बनाया जाएगा। यहां लोगों के मनोरंजन के लिए नौका विहार व तटों का सौंदर्यीकरण होगा।
वहीं, लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क की तर्ज पर हालैंड से झूले मंगाए जाएंगे। इस योजना को मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में दर्ज किया गया है। इस मौके पर प्रबंधक सतेंद्र सिंह, टिल्लू सिंह, रामउजागर, उदय आदि मौजूद रहे।