फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Badminton coach and youth died in a road accident in Sitapur, two injured

Bahraich News: सीतापुर में हुए सड़क हादसे में बैडमिंटन कोच व युवक की मौत, दो घायल

Thu, 10 Apr 2025 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 10 Apr 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Badminton coach and youth died in a road accident in Sitapur, two injured
आशीष जायसवाल की फाइल फोटो।
बहराइच। सीतापुर जिले में रोडवेज बस को ओवरटेक करने के दौरान हुए भीषण सड़क हादसे में जिला निवासी दो युवकों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। मौत की सूचना बहराइच पहुंचते ही लोगोंं में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

देहात क्षेत्र के सूफीपुरा मोहल्ला निवासी कुशमेंद्र सिंह राणा (35) बुधवार को दर्शन के लिए सीतापुर जिले के नैमिषारण्य गए थे। इनके साथ सूफीपुरा निवासी आशीष सिंह (37), के सिनेमा के मैनेजर सुनील राय व रवि प्रताप सिंंह भी मौजूद थे। चारों दर्शन करने के बाद अपनी कार से घर लौट रहे थे। इस दौरान रामकोट के पास रोडवेज बस को ओवरटेक करने के दौरान कार हाईवे किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार कुशमेंद्र व आशीष सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल सुनील व रवि को इलाज के लिए ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। बताते चलें कि कुशमेंद्र इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में बैडमिंटन के अवैतनिक कोच थे। उनके मौत की सूचना से स्टेडियम में शोक की लहर दौड़ गई। क्रीड़धिकारी अभिषेक धानुक के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल

पयागपुर क्षेत्र के नव्वन परसौली निवासी संजय बुधवार को चाची बिटाना (30), वैष्णवी (12) और रोली (11) के साथ बाइक से बहराइच आए थे। वहां से शाम को घर लौट रहे थे। इस दौरान बहराइच-गोंडा हाईवे पर कोतवाली देहात के नगरौर के पास उनकी बाइक चार पहिया वाहन से टकरा गई। इससे संजय बाइक सहित गिर गए। हादसे में संजय को तो चोटें नहीं आईं, लेकिन पीछे बैठे लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां रोली और वैष्णवी की हल्की चोट होने से चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया। वहीं बिटाना को अधिक चोट लगने से उन्हें भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है।

आशीष जायसवाल की फाइल फोटो।

आशीष जायसवाल की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed