फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bad condition due to inflation, thin pulses

Bahraich News: महंगाई की मार से बुरा हाल, पतली हुई दाल

Mon, 05 Jun 2023 10:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 05 Jun 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
Bad condition due to inflation, thin pulses
बहराइच। खाद्य सामग्री की बढ़ती कीमत से आम लोगों को निजात नहीं मिल पा रही। गृहणियों के रसोई का बजट गड़बड़ा रहा है। बीते एक सप्ताह में ही खाद्य पदार्थो की कीमतों में दो से 15 रूपए तक की बढ़ोत्तरी हो गई है। खाद्य पदार्थो के दामों में निरंतर हो रही बढ़ोत्तरी से अब आम लोगों को दो वक्त के लिए दाल-रोटी का इंतजाम करने में जेब ढीली करनी पड़ रही है। सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने में पूरी तरह फेल होती जा रही है। देश में बढ़ रही महंगाई का दौर खत्म होने के नाम नहीं ले रहा है। सरकार ने अपना खजाना भरने के लिए खाद्य पदार्थो पर भी पांच प्रतिशत जीएसटी लगा दिया था जिससे खाद्य पदार्थ के दाम बढ़ गए थे। लेकिन उसके बाद भी महंगाई का दौर थम नहीं। महंगाई का सबसे ज्यादा असर अरहर की दाल पर पड़ा है। हालात यह है कि अरहर की दाल की कीमतों में प्रतिकिलो 15 रूपए की बढ़ोत्तरी हो गई है जबकि उरद की दाल में पांच रूपए की वृद्धि कर दी गई है।
विज्ञापन

इसके साथ आटा, चीनी, मैदा, चावल, सरसों के तेल में भी दो से लेकर पांच रूपए का उछाल देखने को मिल रहा है। सरकार की ओर से अप्रैल माह में रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी कर गृहणियों के रसोई का बजट बिगाड़ दिया था। अब खाद्य पदार्थो में आई अचानक उछाल ने सभी को परेशान कर दिया है। महंगाई का सबसे ज्यादा असर मध्यम व गरीब वर्ग के लोगों पर देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

इस वर्ग के लोगों के सामने अब दाल परोसना किसी चुनौती से कम नहीं। हालांकि महंगाई के असर से रिफाइंड अभी अछूता रहा है। रिफाइंड के दाम में 10 रूपए की कमी देखने को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महंगाई ने बिगाड़ रखा है बजट
देश पहले से ही महंगाई की आग में झुलस रहा है। खाद्य पदार्थो की कीमतों के साथ गैस आदि की दाम पहले से ही आसमान छू रहे हैं। रसोई का बजट गड़बड़ाया है। महंगाई के हिसाब से आमदनी नहीं बढ़ रही है। अब एक बार फिर खाद्य पदार्थो की कीमतों में इजाफे ने सभी को परेशानी में डाल दिया है। -लक्ष्मी शुक्ला गृहणी

सरकार को कीमतों पर रखना चाहिए काबू
अब ऐसा प्रतीत होने लगा है कि सरकार का कीमतों पर कोई नियंत्रण ही नहीं रहा है। रोजमर्रा की इस्तेमाल होने वाले चीजों में मनचाही बढ़ोत्तरी की जा रही है। महंगाई से गरीब तो परेशान चल ही रहा था। अब इसका असर मध्यम वर्ग पर भी दिखाई देने लगा है। सरकार को कम से कम रोजमर्रा इस्तेमाल होने वाले खाद्य पदार्थो व अन्य सामानों की कीमतों पर नियंत्रण रखना चाहिए। - अर्चना मायर, गृहणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed