फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Azadnagar Mohalla becomes hotspot

आजादनगर मोहल्ला बना हॉटस्पॉट

Mon, 20 Jul 2020 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Azadnagar Mohalla becomes hotspot
- रिसिया के आजाद नगर में नगर पंचायत द्वारा की जा रही बैरीकेटिंग। - फोटो : BAHRAICH
रिसिया (बहराइच)। रिसिया का आजाद नगर मोहल्ला निवासी एक व्यवसायी कोरोना संक्रमित मिला है। उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, मोहल्ले को नगर पंचायत व पुलिस विभाग की ओर से हॉटस्पॉट बना दिया गया है। मोहल्ले में बैरिकेडिंग लगाकर चारो तरफ से आवागमन रोक दिया गया है। इससे मोहल्ले के करीब 800 लोग घरों में ही कैद रहेंगे।
विज्ञापन

रिसिया नगर पंचायत के मोहल्ला आजाद नगर निवासी एक व्यवसायी ने दो दिन पूर्व कोरोना जांच करायी, जिसमेें वह पॉजिटिव निकला। इस पर व्यवसायी को स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहीं सोमवार को मोहल्ले को हॉटस्पॉट बना दिया गया है। रिसिया थाने के उपनिरीक्षक सुभाष यादव, नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक राजेश श्रीवास्तव और लेखपाल राम संजीवन पांडेय की मौजूदगी में मोहल्ले को हॉटस्पॉट बनाया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ले में घर-घर खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए कर्मचारियों को नामित किया गया है। साथ ही पुलिस और स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। हॉटस्पॉट बनने से मोहल्ले के करीब 800 लोग 14 दिनों के लिए घरों में कैद हो गए हैं चारो तरफ से बैरिकेडिंग लगाकर आवागमन रोक दिया गया है। अब मोहल्ले में न किसी का प्रवेश होगा और न कोई बाहर निकल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed