{"_id":"58cebbc54f1c1ba84f1a1846","slug":"awadh-university-exam-s-canceled","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवध विवि की परीक्षा निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवध विवि की परीक्षा निरस्त
अमर उजाला/बहराइच
Updated Sun, 19 Mar 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में विश्वविद्यालय के दो कर्मचारियों की मौत व पर्चा लीक होने के डर से अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने 20 मार्च से शुरू होने वाली विभिन्न विषयों की वार्षिक परीक्षाओं को निरस्त कर दिया है। विश्वविद्यालय अब नए परीक्षा कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर 25 मार्च से परीक्षा कराएगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।
डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के विभिन्न विषयों की परीक्षा 20 मार्च से शुरू होनी थी। परीक्षा की तैयारी को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सामग्री पहुंचाने का कार्य किया जा रहा था। लेकिन रविवार को गोसाईगंज के पास विश्वविद्यालय के दो कर्मचारियों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
यह कर्मचारी जीप से परीक्षा सामग्री केंद्रों पर ले जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। दुर्घटना में जीप में रखी परीक्षा सामग्री भी सड़कों पर बिखर जाने से परीक्षा की गोपनीयता भंग होने की आशंका के चलते विश्वविद्यालय प्रशासन ने 20 मार्च से होने वाले परीक्षा कार्यक्रम को निरस्त कर 25 मार्च से परीक्षा कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
किसान पीजी कॉलेज के प्राचार्य मेजर एसपी सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर जीप से पेपर लेकर जा रहे विश्वविद्यालय के दो कर्मचारियों की सड़क हादसे में मौत के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा कार्यक्रम निरस्त कर दिया है। उन्होंने बताया कि अब विश्वविद्यालय प्रशासन नई परीक्षा स्कीम जारी कर 25 मार्च परीक्षा शुरू कराएगा।