फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Auto driver sitting on the tracks listening to music dies after being hit by a train

Bahraich News: ट्रैक पर बैठकर गाना सुन रहे ऑटो चालक की ट्रेन से कटकर मौत

Thu, 07 May 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 07 May 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Auto driver sitting on the tracks listening to music dies after being hit by a train
पयागपुर। गोंडा-बहराइच रेल प्रखंड पर मंगलवार रात ट्रैक पर बैठकर गाना सुन रहा युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पयागपुर के सरसा निवासी रामगोपाल (30) ऑटो चालक थे। मंगलवार की शाम घर पर उनकी कुछ लोगों से कहासुनी हुई। इसके बाद शाम सात बजे के आसपास वह घर से बिना कुछ बताए निकल गए। रात लगभग नौ बजे के आसपास रामगोपाल गांव से आधा किमी दूर पश्चिम में रेलवे ट्रैक पर बैठ कर गाना सुन रहे थे। तभी बहराइच से गोंडा की ओर जा रही स्पेशल ट्रेन की चपेट में आकर मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


देर रात उधर से जा रहे ग्रामीणों ने रेल ट्रैक पर क्षत-विक्षत शव देखा तो गांव में सूचना दी। कुछ देर बाद मौके पर परिजदों और ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची खुटेहना चौकी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed