फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Auto driver found unconscious under suspicious circumstances

Bahraich News: संदिग्ध परिस्थितियों में अचेत मिला ऑटो चालक

Mon, 23 Dec 2024 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 23 Dec 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Auto driver found unconscious under suspicious circumstances
बहराइच। आंखों के अस्पताल के पास शनिवार को ऑटो चालक संदिग्ध परिस्थितियों में अचेत पड़े मिले। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं, विशेश्वरगंज में नाली के निर्माण को लेकर हुई मारपीट के मामले में दो लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

नानपारा कोतवाली के मोहम्मद नगर अगरहा निवासी ऑटो चालक शाहिद अली (22) अचेत अवस्था में शनिवार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती मिले। घायल के भाई नासिर अली ने बताया कि बघेरत नाम के युवक ने नगर कोतवाली स्थित आंख अस्पताल के पास उन्हें अचेत अवस्था में पड़े मिलने और अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी। बताया कि किराए पर ऑटो चलाते हैं। आरोप लगाया कि अज्ञात लोगों ने मारपीट की, जिससे वे अचेत हो गए। सिर और पेट में गंभीर चोट आने की बात बताई।
विज्ञापन

वहीं, विशेश्वरगंज थाना के शुक्लपुरवा शिवपुरबैरागी निवासी खुरसेद ने बताया कि गांव में सरकारी नाली का निर्माण कार्य चल रहा है। शनिवार को रघुवीर और लल्ला अभद्रता करने लगे। विरोध जताने पर लाठी-डंडों से मारपीट की। विशेश्वरगंज थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों पर केस दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed