फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   attempt to kidnapping

मुर्तिहा में बच्चा चोर गिरोह ने मासूम को पकड़ा, छुड़ाने पर मारा चाकू

Tue, 27 Aug 2019 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
attempt to kidnapping
उर्रा (बहराइच)। अमृतपुर पुरैना में सोमवार रात बाइक से पहुंचे दो बदमाश घर के बाहर खेल रहे एक मासूम को लेकर जाने लगे। शोर सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने मासूम को छुड़ाया। इससे नाराज बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

उधर मोतीपुर के उर्रा बाजार में गाजियाबाद निवासी एक व्यक्ति को पकड़ा गया। ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं घटना को लेकर गांवों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

कोतवाली मुर्तिहा अंतर्गत अमृतपुर पुरैना के नौवनपुरवा गांव निवासी रहमत अली (3) पुत्र साबिर अली सोमवार रात आठ बजे घर के सामने खेल रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार दो अज्ञात लोग आ गए। सभी रहमत को उठाकर ले जाने लगे। बच्चे के चिल्लाने पर परिवार के लोग बाहर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी मां ने बच्चे को कसकर पकड़ लिया। इससे नाराज लोगों ने बच्चे के सिर पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे उसका सिर बुरी तरह फट गया। इसके बाद दोनों जंगल की ओर भाग गए। घायल मासूम को सीएचसी में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों ने दोनों अंजान लोगों की तलाश शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
पुलिस को सूचना दी। लेकिन काफी देर तक वह नहीं पहुंची। अभी ग्रामीण इस मामले से उबरे भी नहीं थे कि रात नौ बजे के आसपास मोतीपुर थाना क्षेत्र के उर्रा बाजार में स्थित कांजी हाउस के निकट 45 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति संदिग्ध हालात में दिखा। लोगों ने उससे पूछताछ की तो उसने कुछ नहीं बताया।
इस पर भीड़ एकत्रित हो गई। सभी ने उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना नाम राजेश चौधरी निवासी गाजियाबाद बताया। उर्रा आने का कारण पूछा तो उसने बताया कि वह तीन लोगों के साथ आया है। दो लोग दूसरे गांव में हैं। सुबह चले जाएंगे। गांव आने का कारण पूछा तो उसने कुछ नहीं बताया। इस पर ग्रामीणों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी।
इसके बाद पुलिस को सूचना दी। दो घंटे बाद पहुंची जालिमनगर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। ग्रामीणों के आरोप की जांच की जा रही है। इधर, अचानक क्षेत्र में बच्चा चोर गिरोह के सक्रिय होने की अफवाह से ग्रामीण दहशत में है।

व्यक्ति के पास मिला कैंची, रुमाल व अन्य सामान
उर्रा बाजार में मिले ग्रामीण के पास से तलाशी के दौरान कैंची, रुमाल, कागजात व एक दर्द निवारक लोशन मिला। ग्रामीण ने पूछताछ में बताया कि वह पांच मिनट में गाजियाबाद से उर्रा पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed