{"_id":"0b298d33ae3acae19ac3b17d3288d2f9","slug":"attack-of-crocodile-on-girl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मगरमच्छ के हमले में बालिका घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मगरमच्छ के हमले में बालिका घायल
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Mon, 19 Oct 2015 10:02 PM IST
विज्ञापन
कतर्नियाघाट (बहराइच)। कतर्नियाघाट रेंज में गेरुआ नदी के किनारे सोमवार शाम खेल रही बालिका पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने उसे मगरमच्छ के चंगुल से छुड़ाकर आंबा पीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे मिहींपुरवा सीएचसी रेफर कर दिया गया है।
कतर्नियाघाट बस्ती निवासी महेश की 12 वर्षीय बेटी पूजा प्रतिदिन की तरह सोमवार शाम नदी किनारे खेल रही थी। इसी दौरान नदी के तट पर झाड़ियों में मौजूद मगरमच्छ ने हमला कर पूजा का हाथ अपने जबड़े में ले लिया।
बालिका की चीख सुनकर लोग दौड़े और काफी मशक्कत के बाद पूजा को मगरमच्छ के चंगुल से छुड़ाया। मौके पर पहुंचे वन रक्षक अवध नरेश शुक्ला और वाचर अनू शुक्ला ने बालिका को तत्काल आंबा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद पूजा को मिहींपुरवा सीएचसी रेफर कर दिया गया है।