फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   ATS camped on Nepal border, many terrorists on radar

एटीएस ने नेपाल बॉर्डर पर डाला डेरा, कई आतंकी रडार पर

Thu, 13 Oct 2022 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
ATS camped on Nepal border, many terrorists on radar
बहराइच। पीएफआई पर प्रतिबंध लगने के बाद पकड़े गए सदस्यों से पूछताछ में एटीएस व स्थानीय पुलिस को कई अहम जानकारी प्राप्त हुई है। पता लगा है कि कई आतंकी इस समय नेपाल बॉर्डर के आस पास मदरसों में शरण लिए हुए हैं। इसी इनपुट के बाद सक्रिय हुई एटीएस इस समय बार्डर एरिया में डेरा जमाए हुए है। यही नहीं नेपाल के अंदर भी संदिग्धों की सक्रियता के बारे मेें पता किया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस व खुफिया विभाग के विश्वस्त सूत्रों की मानें तो लश्कर-ए-तैयबा के डिप्टी कमांडर इरफान के भी तार बहराइच से जुड़े होने की बात सामने आ चुकी है। उसका एक मकान भी शहरी क्षेत्र में है। लेकिन इस समय इरफान दिल्ली जेल में बंद है। इसी तरह इंडियन मुजाहिदीन से जुड़ा अफजल उस्मानी भी करीब डेढ़ माह तक कपड़े के कारोबार के बहाने बहराइच में रहा। यही नहीं, जम्मू लिबरेशन फ्रंट के लोग भी इस खुली सीमा रेखा का फायदा भी उठाने से नहीं चूके। जम्मू लिबरेशन फ्रंट के तीन संदिग्ध आतंकी सीमा क्षेत्र रुपईडीहा में गिरफ्तार हो चुके हैं। जो पाकिस्तान से बिना वीजा के नेपाल होते हुए कश्मीर जा रहे थे। तंजानिया का एक जासूस भी भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा जा चुका है। चीन के तीन संदिग्ध लोग भी पकड़े जा चुके हैं। इन सबके साथ साथ बीते दिनों एटीएस व एनआईए ने बहराइच से पांच पीएफआई एजेंट पकड़े है।
विज्ञापन

इसके साथ सहारानपुर में एटीएस ने जिन आठ आतंकियों को पकड़ा है उनके तार भी बहराइच से जुड़े हैं। यह सब बातें पुलिस जांच के बाद सामने आई है। एटीएस को लगा है कि आतंकी गितिविधियों में शामिल लोग नेपाल बॉर्डर के रास्ते भारत में प्रवेश कर अपने मंसूबों को अंजाम देना चाहते हैं। बॉर्डर के आस पास कई ऐसे मदरसा भी संचालित हो रहे हैं जो अवैध हैं। यहां भी नेपाल से लेकर पाकिस्तान के लोगों के शरण लेने की बात उजागर हुई है। करीब 50 ऐसे संदिग्ध हैं जो एटीएस के रडार पर हैं। इसको लेकर इस समय एटीएस की कई टीमें बहराइच शहर से लेकर नेपाल बॉर्डर के आस पास इलाके में डेरा डालकर संदिग्धों की धरपकड़ के लिए हर संभव प्रयास में जुटे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

बंग्लादेशी आतंकी छिपा होने का शक
सूत्रों की ताने तो नेपाल सीमा से घुसपैठ कर रहे आतंकी जांच एजेंसियों के लिए नई चुनौती बन रहे हैं। आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने आतंकियों की छानबीन के लिए नेपाल सीमा पर डेरा जमाया है। यहां दो संदिग्ध युवकों से लंबी पूछताछ की गई है। एटीएस की नजर बांग्लादेशी नागरिक अब्दुल्ला तल्हा पर है। तल्हा के सीमा पार किसी मदरसे में शरण लेने की आशंका जताई जा रही है। इसके लिए खुफिया विभाग को सक्रिय किया गया है।

पूरी तरह से खुली है नेपाल की सीमा
नेपाल सीमा पर जहां मदरसों की संख्या बढ़ी है वहीं आवाजाही के लिए पूरी तरह से सीमा खुली हुई है। सूत्रों की माने तो एटीएस की जांच में यह भी सामने आया है कि आतंकी संगठनों के कई सक्रिय सदस्यों ने नेपाल के रास्ते घुसपैठ की थी। उनके बारे में और जानकारियां जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी के चलते इस समय जांच एजेंसियों की नजरें नेपाल सीमा पर चल रही संदिग्ध गतिविधियों पर लगी है।
सीमा पर लगातार हो रही निगरानी
नेपाल सीमा के आस पास पुलिस व एसएसबी की टीमें लगातार निगरानी करती हैं। यदि कोई संदिग्ध मिलता है तो उससे पूछताछ भी होती है। -केशव चौधरी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed