{"_id":"66411fc1355d38a4780266a4","slug":"atm-worker-brother-who-gave-fake-information-about-robbery-arrested-bahraich-news-c-98-1-bhr1002-113807-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: लूट की फर्जी सूचना देने वाले एटीएम कर्मी भाई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: लूट की फर्जी सूचना देने वाले एटीएम कर्मी भाई गिरफ्तार
Mon, 13 May 2024 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 13 May 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
बहराइच में देहात कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गए फर्जी लूट की सूचना देने वाले आरोपी। स्रोत विभाग।
बीती दस मई को कोतवाली देहात और रानीपुर सीमा पर अपने साथ हुई लूट की दी थी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसीबहराइच। स्वाट व कोतवाली देहात की संयुक्त टीम ने दो दिन पहले एटीएम कर्मी द्वारा लूट की सूचना देने के मामले का खुलासा किया। टीम ने सोमवार को एटीएम में रुपये भरने वाले कर्मियों को लाखों रुपये की लूट की फर्जी सूचना देकर रुपयों का गबन करने वाले भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
नगर कोतवाली देहात में शुक्रवार को एटीएम में रुपये लोड करने वाले कर्मी रानीपुर थाना क्षेत्र के जिगनिया महिपाल सिंह निवासी अभिषेक पाठक ने सूचना दी थी। बताया था कि शुक्रवार को वह एचडीएफसी बैंक से साढ़े चार लाख रुपये निकालकर बैग में रखकर बाइक से इंडिया वन एटीएम में लोड करने जा रहा था। तभी कोतवाली देहात और रानीपुर सीमा क्षेत्र में दो अज्ञात बाइक सवार आए और उसकी बाइक रोक ली।
इसके बाद बाइक पर टंगे बैग को निकालकर भाग गए। जिस पर पुलिस व स्वाॅट टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर संबंधित से पूछताछ के साथ ही रास्तों में लगे सीसीटीवी कैमरों आदि का अवलोकन किया। जिसमें घटना संदिग्ध प्रतीत हुई। इसके बाद टीम को बैंक के पास लगे कैमरे में उक्त युवक रुपयों से भरा बैग अपने भाई रोहित पाठक को देता नजर आया। जिस पर पुलिस ने दोनों आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया। पकड़े गए भाइयों पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।