फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Astitva did district top in 10th

10वीं में अस्तित्व ने किया जिला टॉप

Sun, 17 Jul 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Astitva did district top in 10th
बहराइच। आईसीएसई हाईस्कूल में अस्तित्व ने जिला टॉप किया है। श्रेयांश को दूसरा जबकि सृष्टि सिंह को तीसरा स्थान मिला है। उधर, स्कूल प्रबंधन से लेकर परिजनों व शुभचिंतकों ने मेधावियों की पीठ थपथपाते हुए कहा कि ऐसी सफलता से उनका भविष्य उज्ज्वल होना तय है। लंबे इंतजार के बाद आईसीएसई हाईस्कूल परीक्षा का रिजल्ट रविवार की शाम घोषित हुआ। बीते काफी समय से परीक्षार्थी रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन

रिजल्ट घोषित होते ही मेधावी खुशी से झूम उठे। उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को अभिभावकों, शिक्षकों व मित्रों द्वारा मिठाई खिलाकर बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। मेधावियों ने भी अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को देते हुए भविष्य में भी सफलता प्राप्त करने के लिए उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। जिले में चार विद्यालय आईसीएसई बोर्ड से संचालित हो रहे हैं। चारों ही विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने हाईस्कूल की परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट अंक हासिल किए। सभी विद्यालयों का परीक्षाफल 100 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

सेंट पीटर इंटर कॉलेज:
नानपारा के सेंट पीटर इंटर कॉलेज के छात्र अस्तित्व मिश्रा को 97.8 प्रतिशत, श्रेयांश को 97.4 प्रतिशत, शिखर बलियान को 95.4 प्रतिशत, नितिन सिंह को 94.4 प्रतिशत, फैजान सिद्दकी को 94.4 प्रतिशत, शिवम सिंह 94 प्रतिशत, शिजान आसिम 93.4 प्रतिशत, नितिक शाह 93.4 प्रतिशत, ओम श्रीवास्तव को 93.2 प्रतिशत,अनुराग सिंह को 93 प्रतिशत व मोहम्मद आतिफ अंसारी को 92.6 प्रतिशत अंक हासिल हुये।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैरोज ब्ल्यू बेल्स इंटर कॉलेज:
नगर के पानी टंकी चौराहे के समीप स्थित बैराज ब्ल्यू बेल्स स्कूल की हाईस्कूल परीक्षा में आयुष श्रीवास्तव व श्रद्धा जायसवाल ने 97 प्रतिशत, समृद्धि सिंह ने 96 प्रतिशत, देवांश दीक्षित, सूर्यांश प्रताप सिंह व राखी शुक्ला ने 94 प्रतिशत, तनिष्क जैन व रिषिराज गुप्ता ने 93 प्रतिशत, अफा जवेरिया ने 92 प्रतिशत, अंशिका मिश्रा व अंशवीर यादव ने 91 प्रतिशत व आयुष जायसवाल व राजन सिंह ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
सेंट नावर्ट्स स्कूल:
गोंडा रोड स्थित सेंट नावर्ट्स स्कूल में भी हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। हाईस्कूल की छात्रा सृष्टि सिंह व समृद्धि चौबे ने 97.2, अन्वेषा बर्नवाल ने 96.4 व मिस्बाह जैनब ने 95.8, छात्र तेजस श्रीवास्तव ने 94, नवतेज सिंह ने 93.8, ध्रुवि श्रीवास्तव ने 93.6 प्रतिशत, दिव्यंका श्रीवास्तव ने 93.4 प्रतिशत, नोमान कादरी ने 93 प्रतिशत, सारथी मोदी ने 92.8 व लक्ष्य श्रीवास्तव ने 92 प्रतिशत अंक हासिल किए।

सेवेंथ डे एडवेंटिस्ट इंटर कॉलेज:
सेवेंथ डे एडवेंटिस्ट इंटर कॉलेज में छात्रा अना जैनब ने 94.83 प्रतिशत, प्रतीक्षा श्रीवास्तव ने 93.66 प्रतिशत, अक्षांश सिंह ने 93.66 प्रतिशत, प्रियांश मिश्रा ने 91 प्रतिशत, महिमा वर्मा ने 89.66 प्रतिशत, मनस्वी सिंह ने 89.33 प्रतिशत, आस्था सिंह ने 89 प्रतिशत, आराध्या श्रीवास्तव ने 86.03 प्रतिशत, उम्मे हानी ने 86 प्रतिशत व वेदांत सिंह ने 85.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed