{"_id":"5d9e23328ebc3e01506ef85b","slug":"assault-to-youth-bahraich-news-lko485937826","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को अगवा कर मरणासन्न हालत में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को अगवा कर मरणासन्न हालत में फेंका
विज्ञापन
बहराइच। बनवारी गोपालपुर निवासी एक युवक ने गांव की ही लड़की से प्रेम विवाह कर लिया था। युवक दूध बेचने का काम करता है। मंगलवार रात वापस लौटते समय मीरपुर गांव के पास से एसयूवी सवार कुछ लोगों ने युवक का अपहरण कर लिया।
इसके बाद मरणासन्न हालत में भकला नाले के पास फेंककर भाग गए। युवक के भाई ने पांच नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ अपहरण कर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराया है। युवक को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
रामगांव थाना अंतर्गत बनवारी गोपालपुर गांव निवासी इरफान (23) ने गांव के ही एक लड़की से प्रेम विवाह कर लिया था। प्रेम विवाह से लड़की के परिवार के लोग नाराज रह रहे थे। लड़की युवक के साथ पत्नी के रूप में रहती है। युवक दूध बेचने का काम करता है।
विज्ञापन
मंगलवार रात वह दूध बेचने के लिए मीरपुर कस्बा आया हुआ था। आरोप है कि यहां से लौटते समय एसयूवी से इरफान को रईस, शफी, खुशबुद्दीन, महरुद्दीन, भूरे व चार अज्ञात लोगों ने अगवा कर लिया। युवक की पिटाई करते हुए उसे मरणासन्न हालत में भकला नाले के निकट फेंक कर सभी भाग गए।
दशहरा देखकर लौट रहे कुछ लोगों ने युवक को पड़ा देखा। इस पर सभी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। युवक के भाई अमीन ने थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष मुकेश सिंह ने बताया कि मामले में अपहरण कर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।