फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Asked four staff nurses for not giving blood

खून न चढ़ाने पर चार स्टाफ नर्सों से मांगा जवाब

Thu, 06 Feb 2020 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Asked four staff nurses for not giving blood
बहराइच। मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल में भर्ती एक महिला को खून चढ़ाया जाना था, मगर यहां तैनात चार स्टाफ नर्स छह घंटे तक आपस में जुगलबंदी में मस्त रहीं। तीमारदारों के मिन्नतें करने के बाद भी खून नहीं चढ़ सका। इस मामले में सीएमएस ने लापरवाही पर चारों स्टाफ नर्स से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल में रिसिया के पटना घुसियारी गांव निवासी पूजा पत्नी ननके भर्ती थी। उसके शरीर में खून की कमी थी, जिसके लिए परिवार के लोगों ने खून का इंतजाम कर लिया था। गुरुवार को मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. डीके सिंह निरीक्षण करने पहुंचे तो महिला ने शिकायत की कि बुधवार दोपहर दो से रात आठ बजे तक स्टाफ नर्स आराधना, प्रिया रिचा, प्रियंका मिश्रा व महिमा त्रिपाठी की तैनाती थी।
विज्ञापन

इन सभी से कई बार मिन्नत की गई, लेकिन उसको देर रात खून चढ़ाया गया। सीएमएस ने घटना को गंभीरता से लिया। सीएमएस ने बताया कि खून न चढ़ने की दशा में कोई भी अप्रिय घटना हो सकती थी, जिससे अस्पताल की छवि धूमिल होती। कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने पर चारों स्टाफ नर्स से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण न मिलने पर एक सप्ताह का वेतन रोकने की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed