{"_id":"57e6b8804f1c1b416da8305f","slug":"arrived-three-crocodiles-in-the-pond","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में पहुंचे तीन मगरमच्छ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में पहुंचे तीन मगरमच्छ
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलसिंहपुर गांव के निकट स्थित तालाब में तीन मगरमच्छों ने शनिवार को छह बकरियों को निवाला बना लिया। इससे गांव के लोगों में दहशत है। सभी ने मगरमच्छों को पकड़कर नदी में छोड़ने के लिए रेंज कार्यालय पर प्रार्थना पत्र दिया है।
कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र में मोतीपुर रेंज अंतर्गत बलसिंहपुर गांव जंगल के निकट बसा हुआ है। गांव से कुछ दूरी पर मनरेगा का तालाब स्थित है। इस तालाब में दो दिन से तीन मगरमच्छ दिखाई पड़ रहे हैं। एक मगरमच्छ बड़ा है, जबकि दो छोटे हैं। शनिवार को प्रतिदिन की तरह गांव के लोग मवेशियों को चराने के लिए तालाब के निकट चरागाह ले गए थे।
इसी दौरान कुछ बकरियां तालाब में पानी पीने चली गईं। तभी तीन बकरियों को मगरमच्छों ने निवाला बना लिया। मगरमच्छों के हमले की जानकारी चरवाहों को तब हुई, जब दूसरी बार फिर से तीन बकरियां मगरमच्छों का शिकार हो गईं। इससे सभी दहशत में आ गए। तालाब के पास लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना रेंज कार्यालय को दी गई है।
विज्ञापन
वन क्षेत्राधिकारी खुर्शीद आलम ने बताया कि गांव के तालाब में मगरमच्छ पहुंचने की सूचना मिली है। वन दरोगा शिवकुमार शर्मा को टीम के साथ मौके पर भेजा गया है। मगरमच्छों को निकलवाकर नदी में छोड़ा जाएगा। जिन ग्रामीणों की बकरियों का मगरमच्छों ने शिकार किया उनकी तरफ से प्रार्थना पत्र नहीं मिला है। पत्र मिलने पर मुआवजे की कार्रवाई की जाएगी।