{"_id":"5d66c3428ebc3e01802e8ac5","slug":"arresting-bahraich-news-lko478581449","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्ञापन देने जा रहे सपा~कांग्रेस के पदाधिकारियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्ञापन देने जा रहे सपा~कांग्रेस के पदाधिकारियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
बहराइच नगर में बुधवार को मेडिकल कालेज के उद्घाटन समारोह के दौरान कोतवाली में गिरफ्तार कर लाये गए
- फोटो : BAHRAICH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। जनपद की समस्याओं को लेकर सपा व कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने का मन बनाया था। लेकिन इसकी भनक लगते ही प्रशासन ने इन नेताओं को मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व गिरफ्तार कर लिया। मुख्यमंत्री के जाने के बाद सभी को रिहा किया गया। इस दौरान विपक्षी नेताओं ने प्रशासन पर हिटलरशाही का आरोप लगाते हुये विरोध-प्रदर्शन किया।
कांग्रेस पार्टी व उसके फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी जिले की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपना चाहते थे। इसके लिए कांग्रेस नेता अशोक चोपड़ा, वरिष्ठ महामंत्री हसन इश्तियाक, शरीफ अहमद, मेड़ीलाल, रईसा, उमेश मिश्रा आदि जैसे ही धरनास्थल पर पहुंचे पुलिस सभी को गिरफ्तार कर नगर कोतवाली ले आई।
इस दौरान वरिष्ठ महामंत्री इश्तियाक ने मेडिकल कालेज को सुहेलदेव के नाम पर करने की घोषणा की निंदा करते हुये सीएम पर सांप्रदायिकता का जहर घोलने का आरोप लगाया। उधर मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाने व काला गुब्बारा छोड़ने जा रहे युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रवि श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ शुक्ला, पूर्व नगर अध्यक्ष हाजी अनवर अली, राजू श्रीवास्तव, प्रवीण पांडेय आदि नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
इस दौरान युवा कांग्रेसियों ने गिरफ्तारी का विरोध करते हुये प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस सेवा दल की ओर से भी जिलाध्यक्ष दुर्गविजय सिंह मान की अगुवाई में कार्यकर्ता गांधी जी की प्रतिमा स्थल से मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे थे।
इसी दौरान नगर मजिस्ट्रेट की अगुवाई में भारी पुलिस बल ने सेवादल के पदाधिकारियों से ज्ञापन लेकर सभी को हिरासत में ले लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री वापस जाओ, रिसिया हत्याकांड व लूट का खुलासा करो, आवारा पशुओं पर अंकुश लगाओ आदि नारेबाजी करते प्रशासन द्वारा की गई गिरफ्तारी का विरोध किया।
उधर समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष नंदेश्वरनंद यादव, पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष ओंकार लोधी, बाबू खान, मनीष यादव को कोतवाली देहात व नगर की पुलिस ने सुबह 6 बजे ही गिरफ्तारी कर कोतवाली नगर में पूरे दिन हिरासत में रखा। इस दौरान जिलाध्यक्ष यादव ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुये कहा कि मंगलवार रात कोतवाली देहात पुलिस द्वारा घर में छापा मारकर परिवारीजनों से अभद्रता की गई।
सभी को झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी दी गई। सपा के पूर्व विधायक रामतेज यादव ने कहा कि भाजपा सरकार जनता की समस्याओं से मुंह मोड़े हुए है। इसलिए शांतिपूर्ण तरीके से जनता की समस्याओं को लेकर ज्ञापन जा रहे सपाइयों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि पुलिस प्रशासन ने कांग्रेस व सपा के गिरफ्तार किये गये भी नेताओं को मुख्यमंत्री के जाने के बाद रिहाकर दिया।
प्रदेश सचिव को घर में ही किया नजरबंद
जिला प्रशासन से मुख्यमंत्री को महसी ज्ञापन देने की मांग कर रीहे सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव अजितेश पांडेय को मंगलवार की देर रात रायपुर राजा स्थित उनके आवास पर ही पुलिस ने नजरबंद कर दिया गया। इस दौरान प्रदेश सचिव ने पुलिस द्वारा किये गये नजरबंद को गैर कानूनी बताते हुये प्रशासन पर नैतिक का हनन आरोप लगाया है।