फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Arogya Mela became a formality

Bahraich News: औपचारिकता बनकर रह गया आरोग्य मेला

Sun, 18 Jun 2023 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 18 Jun 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Arogya Mela became a formality
बहराइच। जिले के सभी 51 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें 1900 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें दवाएं वितरित की गईं। बौंडी व बाबागंज में मरीजों को कई घंटे तक डॉक्टरों का इंतजार करना पड़ा। अस्पतालों में पर्याप्त व्यवस्था न होने तथा डॉक्टर व कर्मचारियों के समय से न पहुंचने के कारण आरोग्य मेला मात्र औपचारिकता बनकर रह गया है।
विज्ञापन


प्रत्येक रविवार को पीएचसी पर आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में जमकर अनियमितता बरती जा रही है। तेजवापुर ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खैरा बाजार में रविवार को आरोग्य मेले में सुबह के 9:30 बजे अस्पताल में कोई चिकित्सक नहीं था। स्वीपर सुनीता तथा वार्ड ब्वाय राधेश्याम अस्पताल में मौजूद थे।
विज्ञापन

सिंगाही के कोठार गांव निवासी सहज राम अपने परिवार के दो सदस्यों के साथ सभी की दवा लेने आए थे। पूछने पर उन्होंने बताया कि कई दिनों से वे सभी बीमार हैं। डॉक्टर के आने का इंतजार कर रहे हैं। जिला स्वास्थ्य एवं शिक्षाधिकारी बृजेश सिंह ने बताया कि जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केद्रों पर आयोजित जन आरोग्य मेलों में 1900 लोगों का इलाज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीज करते रहे चिकित्सक का इंतजार
बाबागंज (बहराइच)। नवाबगंज ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाबागंज में जन आरोग्य मेला लगा। दोपहर तक कोई चिकित्सक व फार्मासिस्ट नहीं आया। आयुष फार्मासिस्ट मोहम्मद शमीम एवं वार्ड ब्वाय धर्मराज बातचीत करने में मस्त थे। क्षेत्र के रामविलास, प्रभाकर, रामकुमार, दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि दोपहर के 12 बजने वाले हैं। अभी तक कोई डॉक्टर नहीं आया है। आयुष चिकित्सक डॉ. सुरेश गुप्ता सुबह आये थे, जो थोड़ी देर बाद चले गए।


विशेश्वरगंज में 88 मरीजों का इलाज
विशेश्वरगंज (बहराइच)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरैना में डॉ. कुनाल मिश्रा की देखरेख में जन आरोग्य मेला लगा। इसमें 22 मरीजों की जांच कर दवाएं दी गईं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गंगवल के प्रतापपुर में डॉ. ओपी पाठक व डॉ. सुमंत कुमार ने 23 मरीजों का इलाज किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेंदुआ कबीर में डॉ. हामीद उल्ला ने 43 लोगों की जांच कर उन्हें दवाएं दीं। इस अवसर पर फार्मासिस्ट विजय मिश्रा, अजय त्रिपाठी, विनय कुमार, विजय भान, राकेश कुमार, नीरज, सरोज आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed