{"_id":"5e77827e8ebc3e768812d8c2","slug":"applause-and-utensils-for-the-people-engaged-in-patriotism-with-enthusiasm-and-passion-bahraich-news-lko514886753","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशसेवा में लगे लोगों के लिए जोश व जज्बे के साथ बजे तालियां व बर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशसेवा में लगे लोगों के लिए जोश व जज्बे के साथ बजे तालियां व बर्तन
विज्ञापन
22 बीएचआर 69 - बहराइच के डीएलएस सिटी में जनता कर्फ्यू के दौरान थाली व बर्तन बजाकर अभिवादन करते लोग व म?
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। ढलते सूरज की रोशनी में खनकती चूड़ियों से भरे हाथों ने जब पूरे जोश व जज्बे के साथ तालियां व बर्तन बजाए तो घर में बैठे लोग अपने बालकोनी व छत पर आ गए। देशसेवा मेें लगे लोगों के प्रति सम्मान की भावना देख हर लोग तालियां व बर्तन बजाने लगे। कुछ ऐसा नजारा डीएलएस कॉलोनी व हनुमानपुरी कॉलोनी में देखने को मिला। इसके अलावा पूरे जिले में लोगों ने बर्तन व तालियां बजाकर देशसेवा में लगे लोगों का अभिवादन किया। डीएम ने पहुंचकर लोगों के इस जज्बे को सराहा।
देश में फैली कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप को रोकने के लिए रविवार को जनता कर्फ्यू रहा। इस कर्फ्यू में भी जो लोग देशसेवा में लगे, उनके सम्मान व अभिवादन के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने ताली व बर्तन बजाकर अभिवादन करने के लिए अपील किया था।
इस अपील को गंभीरता से लेते हुए जिलेवासियों ने शाम पांच बजते ही अपने छत, घर के बाहर व बालकनी पर आकर तालियां व बर्तन बजाकर देशसेवा में लगे डॉक्टर, पुलिस व मीडिया के लोगों का अभिवादन किया। पीएम मोदी की अपील में मिले मात्र पांच मिनट में ही एकता व अखंडता की ताकत दिखी। इस महामारी को रोकने के लिए उठाए गए व किए गए हर अपील को पूरा करने के लिए जनता साथ देने को तैयार दिखी।
विज्ञापन
महिलाओं ने बढ़चढ़ कर किया अभिवादन
शहर के डीएसएल व हनुमानपुरी कॉलोनी में अभिवादन का नजारा कुछ अलग ही रहा। यहां पर महिलाएं घर के बाहर व बालकोनी पर आकर तालियां बजाई और बर्तन बजाएं। सबके चेहरे पर अभिवादन व सम्मान का एक अलग भाव दिखा।
डीएम ने पहुंचकर सराहा
शाम पांच बजे डीएम डीएसएल कॉलोनी पहुंचे। यहां पर लोगों के अभिवादन को स्वीकार करते हुए सराहना की। डीएम ने कहा कि बहराइच की जनता का शुक्रगुजार हूं कि वह अपने देशसेवा में लगे लोगों के लिए एक अलग भाव से स्वागत व अभिवादन किया।
पुलिस ने भी बजाया सायरन
घड़ी में पांच बजते ही पुलिसकर्मियों ने भी अपनी गाड़ी में लगे सायरन को बजा दिया। पांच मिनट तक लगातार वह सायरन को बजाते हुए देशसेवा में लगे लोगों का अभिवादन किया।
बच्चों में ज्यादा रहा उत्साह
पांच बजते ही छतों पर आकर बर्तन बजाने के लिए बच्चों में उत्साह ज्यादा देखा गया। छोटे बच्चों से लेकर बड़े बच्चों तक ने तालियां व बर्तन बजाया। कुछ बच्चों ने शंख भी बजाया।