{"_id":"6511d0366dc00420e6059d59","slug":"announcement-of-newly-elected-office-bearers-of-advocates-association-bahraich-news-c-98-1-slko1007-3725-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की हुई घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की हुई घोषणा
Mon, 25 Sep 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 25 Sep 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
निवर्तमान अध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूलमाला पहनाकर किया स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। दीवानी न्यायालय के सभागार मेें सोमवार को एल्डर कमेटी की ओर से अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की गई। घोषणा के बाद संघ के निवर्तमान अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद सभी पदाधिकारियों ने अपना कार्यभार ग्रहण किया।
दीवानी न्यायालीय के परिसर में सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एल्डर कमेटी के चेयरमैन अवधेश रमन प्रताप सिंह ने जिला अधिवक्ता संघ के सभी निर्वाचित पदाधिकारियों की अधिकारिक घोषणा की। पदाधिकारियों की अधिकारिक घोषणा के बाद संघ के निवर्तमान अध्यक्ष गयाप्रसाद मिश्र ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष मदनगोपाल त्रिपाठी समेत सभी पदाधिकारियों को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष त्रिपाठी ने सभी अधिवक्ताओं को अधिवक्ता संघ की नवगठित कार्यकारिणी की तरफ से बधाई देते हुए कहा कि पूरी कार्यकारिणी अधिवक्ताहितों के लिए हर संघर्ष को तैयार रहेगी। कार्यक्रम का संचालन निवर्तमान महामंत्री पुष्पांजलि नाथ मिश्र ने किया। इस मौके पर एल्डर कमेटी के गोविंद प्रसाद अग्रवाल, महावीर प्रसाद चांटिया, रामअचल सिंह सेंगर, राधेश्याम खन्ना, पूर्व अध्यक्ष रामनारायण मिश्रा, अजय कुमार मिश्र, देवेंद्र पांडेय, रामछबीले शुक्ला समेत संघ के सभी पूर्व व वर्तमान कार्यकारिणी के पदाधिकारी मौजूद रहे।