फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   ANM displays against transfer

स्थानांतरण पर बिफरीं एएनएम

Tue, 25 Aug 2015 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Tue, 25 Aug 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा सत्र के मध्य कई एएनएम का स्थानांतरण कर दिया गया है। इससे आक्रोशित एएनएम द्वारा मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान एएनएम स्थानांतरण निरस्त करने की मांग कर रही थी।
विज्ञापन

 
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आशीष दास द्वारा स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त करने के लिए 23 एएनएम व संविदा पर तैनात एएनएम को इधर से उधर कर दिया गया है। ऐसे में अपने बच्चों को शिक्षा दिला रही महिला स्वास्थ्य कर्मियों को स्थानांतरण से परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


मध्य सत्र में सीएमओ द्वारा किए गए इस स्थानांतरण से आक्रोशित एएनएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में प्रदर्शन किया।

उनका आरोप है कि बीच सत्र में हुए स्थानांतरण को रोकने की मांग को लेकर उनके द्वारा सीएमओ से मिल कर अपनी व्यथा सुनाई गई।

इसके बावजूद सीएमओ द्वारा उनकी कोई बात नहीं सुनी गई जिससे न चाहते हुए भी हमें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। इस दौरान एएनएम मालती देवी ने कहा कि यदि हमारी मांगों पर कोई सकारात्मक विचार नहीं किया गया तो आज बुधवार से एएनएम, आशा कार्यकर्त्री व आशा संगिनी आदि की तरफ से टीकाकरण कार्य का बहिष्कार भी किया जाएगा। इसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर सुमन बाला, कांती मिश्रा, राजरानी चौहान, सरोजनी देवी, संध्या सिंह, सुशीला मिश्रा, उर्मिला शुक्ला, विजय कुमारी, विंध्यवासिनी, बीना पांडे, आरती दूबे, पूनम शुक्ला सहित काफी संख्या में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्त्रियां मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed