फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Animal hospital to be built from 34 lakhs in Naurangpurwa village

नौरंगपुरवा गांव में 34 लाख से बनेगा पशु अस्पताल

Thu, 15 Jul 2021 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Animal hospital to be built from 34 lakhs in Naurangpurwa village
राजीचौराहा (बहराइच)। नौरंगपुरवा गांव में 34 लाख रुपये की लागत से पशु अस्पताल का निर्माण होगा। इसका भूमि पूजन गुरुवार को महसी विधायक ने किया। अस्पताल निर्माण होने से क्षेत्र के मवेशियों का गांव में ही बेहतर इलाज हो सकेगा।
विज्ञापन

महसी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत भगवानपुर के मजरा नौरंगपुरवा में पशु अस्पताल का निर्माण होगा। क्षेत्र के लोगों की मांग पर शासन ने गांव में पशु अस्पताल निर्माण को हरी झंडी दे दी है। साथ ही अस्पताल निर्माण के लिए संबंधित विभाग को 34 लाख रुपये भी भेज दिया है। अस्पताल निर्माण के लिए भूमि पूजन गुरुवार को महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने किया। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित किया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि गांव में ही पशु अस्पताल बनने से पशु मालिकों को बेहतर इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. बलवंत सिंह ने कहा कि दो माह में अस्पताल का निर्माण हो जाएगा। इसके बाद कर्मचारियों की तैनाती कर मवेशियों का इलाज गांव में ही होगा। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी एसएन त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष संजय त्रिवेदी, ग्राम प्रधान यज्ञनरायन मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed