{"_id":"64de66da94b664085c0ef606","slug":"angry-farmers-demonstrated-against-stray-animals-bahraich-news-c-98-1-slko1007-1947-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: छुट्टा जानवरों के विरोध में गुस्साए किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: छुट्टा जानवरों के विरोध में गुस्साए किसानों ने किया प्रदर्शन
Thu, 17 Aug 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 17 Aug 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
छुट्टा जानवरों को गौशाला भेजने में अधिकारियों पर लगाया हीलाहवाली का आरोप
जिला मुख्यालय व विकास खंड हुजूरपुर पर हुआ किसानों का प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। जिला मुख्यालय समेत विकास खंड हुजूरपुर पर बृहस्पतिवार को किसानों ने पहुंचकर छुट्टा जानवरों से हो रहे फसलों के नुकसान के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। हुजूरपुर में गुस्साए किसानों ने ब्लाॅक मुख्यालय पर ताला जड़कर जमकर नारेबाजी की।
विकास खंड हुजूरपुर के हुजूरपुर, खरगापुर, भंगहा, लौकाही, चिरैयाटांडा, नेवासी सिरौला, भंगहा, सहसलमपुर समेत कई गांव में मौजूदा समय छुट्टा जानवरों की भरमार है। किसान अपने खेतों की फसलों को रात-रात जागकर बचाने को मजबूर है। मामले में क्षेत्र के किसानों ने किसान यूनियन के माध्यम से कई बार खंड विकास अधिकारी से जानवरों को गोशाला भेजने की मांग की। पदाधिकारियों ने मामले में डीएम से लेकर मुख्यमंत्री को भी कई बार पत्र भेजकर छुट्टा जानवरों से निजात दिलाने की मांग की। लेकिन कोई कार्रवाई न होने से गुस्साए किसान बृहस्पतिवार को यूनियन के पदाधिकारियों की अगुवाई में कैसरगंज, पयागपुर व हुजूरपुर के किसान ब्लाॅक मुख्यालय पहुंचकर कार्यालय पर ताला जड़कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसान अपने साथ करीब काफी संख्या में छुट्टा जानवरों को पकड़कर साथ लाए थे। सभी जानवरों को गौशाला भेजने की मांग कर रहे थे। किसानों के गुस्से को देखते हुए बीडीओ मौके से खिसक गए। इस दौरान गुस्साए किसानों ने नारेबाजी करते हुए अपना प्रदर्शन जारी रखा। किसानों के धरने को देखते हुए मौके पर पंहुचे एसडीएम कैसरगंज पकंज दीक्षित व सीओ कैसरगंज कमलेश कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर गुस्साए किसानों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन किसान अपनी जिद पर अड़े रहे। हालांकि बाद में अधिकारियों द्वारा जानवरों को गोशाला छोड़ने के आश्वासन के बाद किसानों ने अपना धरना समाप्त किया। इस मौके पर यूनियन के जिलाध्यक्ष मोहनलाल वर्मा, प्रमोद तिवारी, संतोष कुमार जायसवाल, पयागपुर ब्लाॅक अध्यक्ष गुड्डू मिश्रा, हुजूरपुर अध्यक्ष धर्मदेव सिंह, गोविंद प्रसाद वर्मा, फूलमती, संगीता, फूलचंद वर्मा, रीता, शिवपति आदि मौजूद रहे।