फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Anarchists damaged the Goddess statue

अराजकतत्वों ने देवी प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त

Thu, 17 Dec 2020 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Anarchists damaged the Goddess statue
बहराइच। रामगांव थाना क्षेत्र के बरुआघाट गांव में गांवट माता मंदिर में स्थित देवी प्रतिमा को अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। मंदिर में प्रतिमा खंडित होने की सूचना पर हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

रामगांव थाना क्षेत्र के बरुआघाट गांव में गांवट माता मंदिर स्थित है। यह मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र है। बीती रात मंदिर में अराजकतत्वों ने देवी प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। मंदिर में आहट की सूचना पर आसपास के ग्रामीण जग गए और मंदिर के पास पहुंचे तो देखा कि एक युवक मंदिर से निकल कर भाग रहा था। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर भाग रहे आरोपी को दबोच लिया। रामगांव थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि आरोपी मेटुकहा गांव निवासी मोमिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed