{"_id":"67f02600e014d2794c0d3e1e","slug":"an-old-woman-died-and-an-elderly-man-was-injured-in-a-road-accident-bahraich-news-c-98-1-slko1011-128645-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सड़क हादसोंं में वृद्धा की मौत, बुजुर्ग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सड़क हादसोंं में वृद्धा की मौत, बुजुर्ग घायल
Sat, 05 Apr 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 05 Apr 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
बहराइच/चित्तौरा। जिले के दो अलग-अलग क्षेत्रों में हुए हादसों में वृद्ध महिला सहित दो लोग घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। वहां इलाज के दौरान देर शाम वृद्ध महिला की मौत गई।
मोतीपुर के कल्लूपुरवा निवसी चंद्रपती (70) शुक्रवार को मुंडन संस्कार में शामिल होने झाला जा रही थीं। गूढ़ चौराहे के पास पैदल सड़क पार करते समय उन्हें तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल चंद्रपती को परिजनों ने सीएचसी मिहींपुरवा पहुंचाया। वहां उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल काॅलेज बहराइच रेफर कर दिया। देर शाम इलाज के दौरान चंद्रपती की मौत हो गई।
वहीं फखरपुर के यादवपुरी जैता निवासी श्याम सुंदर (65) शुक्रवार को साइकिल से दाढ़ी बनवाने के लिए बाजार जा रहे थे। इस दौरान अज्ञात वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल श्याम सुंदर को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
ई रिक्शा पलटा, नेपाल के तीन लोग घायल
नवाबगंज (बहराइच)। नेपालगंज के शहादतपुरवा निवासी जन्नतुंनिशा (45) बृहस्पतिवार को अशरफ हुसैन (35) व शबनम बागवान (08) के साथ मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नवाबगंज के अलीनगर आई थीं। वहां से शाम को लगभग चार बजे ई-रिक्शे से घर वापस जा रही थीं। इस दौरान हज्जिन मस्जिद के पास ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में शबनम की अंगुली कटकर अलग हो गई और जन्नतुंनिशा व अशरफ भी घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए सीएचसी मेंं भर्ती करवाया गया है। हादसे के बाद चालक ई रिक्शा लेकर भाग गया।