{"_id":"689106f6cdcc3560f700bfa9","slug":"an-old-man-who-went-to-see-the-farm-died-by-drowning-in-a-drain-bahraich-news-c-98-1-slko1011-134684-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: खेत देखने गए बुजुर्ग की नाले में डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: खेत देखने गए बुजुर्ग की नाले में डूबकर मौत
Tue, 05 Aug 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। ग्राम पंचायत रमपुरवा के कुटिया गांव में सोमवार सुबह 57 वर्षीय ब्रह्मजीत की नाले में डूबकर मौत हो गई। वह खेत देखने के लिए घर से निकले थे। उनकी मौत से परिजन बेसुध हैं।
सोमवार सुबह करीब 10 बजे ब्रह्मजीत प्रतिदिन की तरह अपने खेत की निगरानी करने घर से निकले थे। खेत के पास स्थित कच्चे रास्ते पर चलते समय उनका पैर फिसल गया और वह असंतुलित होकर पास में बह रहे नाले में जा गिरे। गहराई और फिसलन के कारण वह नाले से बाहर नहीं निकल सके, डूबने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
दोपहर तक जब ब्रह्मजीत घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। गांव के बाहर सड़क किनारे नाले में उनका शव उतराता हुआ मिला। शव मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद कुमार ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
ब्रह्मजीत के परिवार में पत्नी के अलावा चार बेटियां और दो बेटे हैं। तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। परिवार की आर्थिक स्थिति भी ज्यादा ठीक नहीं बताई जा रही है।